प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 3 दिवसीय जापान यात्रा के बाद भारत वापस लौट आये है। जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री अबे सिंजो संग कई मुद्दों पर चर्चा की और जापान का NSG में समर्थन माँगा। जापान ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर के इस बात की घोषणा की कि वह हर कदम पर भारत के साथ है और NSG में भारत का समर्थन करेगा।

एटमी समझौते पर हुए हस्ताक्षर :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के साथ परमाणु ऊर्जा के संतुलित इस्तेमाल सम्बन्धी कागजात पर भी हस्ताक्षर किये।
  • साथ ही जापान यात्रा में पीएम मोदी ने दोनों देशो के बीच असैन्य परमाणु करार और 9 अन्य समझौते कराये।
  • पीएम मोदी ने भारत वापस आने के पूर्व जापान की हाईस्पीड बुलेट ट्रेन में सफ़र भी किया।

यह भी पढ़े : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी का बयान, लाइनों में लगे लोगो की मदद करे कांग्रेसी!

  • इस सफ़र में उन्होंने बुलेट ट्रेन की बारीकियां भी जानी और उन्हें समझा।
  • इसके पहले पीएम मोदी जापान जाते वक्त बीच में कुछ देर के लिए थाईलैंड में रुके।
  • वहां उन्होंने थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुलयेदेज को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

यह भी पढ़े :राज्यसभा में कौन होगा सपा का नेता? संसदीय बोर्ड की बैठक में मंथन शुरू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें