प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार से जापान के दौरे पर हैं, पीएम मोदी का यह दौरा तीन दिवसीय है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से भारत और जापान के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग के कई समझौतों को गति मिल सकती है।
भारत और जापान ठहराव लायेंगे:
- पीएम मोदी ने जापानी सीईओ के संबोधन में कहा कि, सशक्त भारत और सशक्त जापान एशिया और पूरे विश्व में ठहराव लेकर आयेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारत में विदेशी निवेश में जापान चौथे स्थान पर है और कई क्षेत्रों में है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मेड इन इंडिया और मेड इन जापान के मेल ने अच्छा काम किया है।
- पीएम ने आगे कहा कि, कम मजदूरी रेट्स, बड़े घरेलू बाजार और विस्तृत आर्थिक स्थिरता भारत को निवेश के अनुकूल बनाते हैं।
भारत को खुली अर्थव्यवस्था बनाना चाहता हूँ-पीएम:
- अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि,
- ‘वो देश की अर्थव्यवस्था को पूरे विश्व में खुली अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं’।
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, भारत को जिस तरह की स्केल, स्पीड और स्किल चाहिए,
- ‘जापान उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है’।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि,
- ‘जापान के सहयोग से हम अपने बड़े प्रोजेक्ट्स को वो स्पीड और स्केल दे पाएंगे’।
- उन्होंने आगे कहा कि, हमने पिछले कुछ समय में व्यापर में आशातीत वृद्धि की है।
- पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 2 सालों में भारत में FDI इक्विटी में 52 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
- इसके साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में भारत की ग्लोबल रैंक में सुधार की बात भी की और बताया की भारत अब 32वें स्थान पर है।
- उन्होंने संबोधन के अंत में कहा कि, आपका हार्डवेयर और हमारा सॉफ्टवेयर शानदार है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, चलिये साथ आयें और बड़ी क्षमता और बड़ी संभावनाओं की खोज करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार