प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने 3 बड़ी जल विद्युत् परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में परिवर्तन रैली का संबोधन भी किया।
वन रैंक, वन पेंशन का जिक्र:
- पीएम मोदी ने कार्यक्रम में वन रैंक और वन पेंशन पर भी बात की।
- वन रैंक वन पेंशन के लिए उन्होंने भारतीय सेना के जवानों का शुक्रिया अदा किया।
- पीएम ने कहा कि, वन रैंक और वन पेंशन सेना के जवानों की वजह से संभव हो पाया।
- उन्होंने आगे कहा कि, देश की अर्थव्यवस्था उस समय ऐसी नहीं थी कि, हम सैनिकों को एकमुश्त वो रकम दे पाते।
- जिसके लिए मैंने जवानों से मदद मांगी और उन्होंने चार बार में इस प्रक्रिया को पूरा करने पर सहमति दे दी।
पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया:
- पीएम मोदी ने कार्यक्रम में 3 जल विद्युत् परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
- अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि, देश की अन्य सरकारों ने सिर्फ कागज़ और पत्थरों पर काम किया।
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल के लिए बहुत कुछ किया है।
- पीएम ने आगे कहा कि, भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, आज केंद्र में ऐसी सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम करने का प्रयास कर रही है।
- वहीँ पीएम ने कार्यक्रम में हिमाचल के लोगों से बिजली बचाने के उपायों को अपनाने की बात कही।
- साथ ही ये भी कहा कि, काम कैसे किया जाता है ये उसका उदाहरण है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार