Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

त्रिपुरा चुनाव के लिए 2 बार राज्य का दौरा करेंगे पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रचार के लिए दो बार राज्य का दौरा करेंगे। अपने इन दौरों में वह कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आज यह जानकारी त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने दी है। पीएम मोदी 8 फरवरी को त्रिपुरा राज्य में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम की एक जनसभा उनाकोटि जिले के कैलाशहर में और दूसरी जनसभा दक्षिणी त्रिपुरा जिले के शांतिर बाजार में होगी। इसके बाद 15 फरवरी को फिर से पीएम मोदी त्रिपुरा आयेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह भी रहेंगे मौजूद :

त्रिपुरा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज मीडिया से बात करते हुए ये बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह त्रिपुरा राज्य में 1 सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान वे बीजेपी और सहयोगी दल इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से मतदान के लिए प्रचार करेंगे। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 18 फरवरी को मतदान होगा और तीन मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

मेघालय और नागालैंड भी जायेंगे शाह :

भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 1 सप्ताह तक राज्य में प्रचार करने के बाद अमित शाह यहाँ से मेघालय राज्य और नागालैंड भी जायेंगे जहां पर 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बीजेपी के 40 अन्य शीर्ष नेता भी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल हैं।

Related posts

श्रीदेवी की मौत की नहीं होगी स्वतंत्र जांच, SC ने ख़ारिज की याचिका

Shivani Awasthi
6 years ago

कांग्रेस जहाँ भी होती है वहां विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार होता है-प्रधानमन्त्री मोदी

Prashasti Pathak
8 years ago

केजरीवाल बोले ‘गुंडागर्दी की भी हद है मोदी जी’

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version