उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी लोगों के घरों में आर्थिक डकैती है। इसकी वजह से 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जिन्हें लोकसभा में याद करना चाहिए था। यहीं राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में पीएम पर तंज कसें।

राहुल गांधी का शायराना अंदाज :

  • राहुल गांधी ने यहां आयोजित रैली में बशीर बद्र का शेर पढ़ पीएम मोदी पर तंज कसा।
  • उन्होंने कहा, ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।’
  • ‘राम-राम जपना गरीब का माल अपना’ का उल्लेख भी नोटबंदी के संदर्भ में किया।
  • इससे पहले उन्होंने मिर्ज़ा ग़ालिब का शेर भी पढ़ा था।
  • ‘हर एक बात पे कहते हो कि तू क्या है। तुम्हीं कहो कि यह अंदाज-ए-गुफ्तगू क्या है।’

नोटबंदी ने देश को दो भागों में बांटा :

  • राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को मिटाना चाहती है।
  • भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कांग्रेस पीएम के किसी भी कदम के साथ हैं।
  • लेकिन उनका नोटबंदी का फैसला कालेधन के खिलाफ नहीं था।
  • नोटबंदी आर्थिक डकैती थी, जिसमें गरीबों का मज़ाक बना हैं।
  • इस फैसले से हिन्दुस्तान दो हिस्सों में बांटा गया है।
  • इसमें एक तरफ एक प्रतिशत बेहद अमीर और दूसरी तरफ 99 प्रतिशत ईमानदार लोग है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि ढाई सालों में मोदी सरकार ने इन्हीं 1 प्रतिशत लोगों को फायदा पहुंचाया है।
  • राहुल ने उत्तराखंडवासियों से कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 7 हजार करोड़ रूपये नहीं दिए।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें