Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

राज्यसभा सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल का निधन

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल का आज निधन हो गया। कांग्रेस की ओर से गुजरात से राज्यसभा के सदस्य प्रवीण राष्ट्रपाल का जन्म 24 दिसंबर 1939 को गांधीनगर के मवदा जिले में हुआ। उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

आज उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही को पुरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

गुरुवार के दिन ह्रदयगति रुकने से प्रवीण राष्ट्रपाल का निधन हो गया था जिसके बाद आज राज्यसभा की कार्यवाही को पुरे दिन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।

राष्ट्रपाल ने अपना करियर नौकरशाह के तौर पर 1969 में आयकर विभाग से की थी। ट्रेड यूनियन से संबद्ध राष्ट्रपाल आयकर कर्मियों और केंद्र सरकार कर्मिंयों के ट्रेड यूनियन आंदोलन से भी जुड़े।

1999 से 2004 तक वे लोकसभा सदस्य भी रहे। 2006 से 2012 तक और फिर 2012 से अपने आखिरी दिन तक उन्होंने राज्यसभा में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कुछ किताबें भी लिखी।

राष्ट्रपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया। नायडू ने ट्वीट करके राष्ट्रपाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान के लिए नमन किया।

बता दें कि प्रवीण राष्ट्रपाल का कार्यकाल 4 अप्रैल 2018 को समाप्त होने वाला था।

Related posts

14 सवालों से तैयार की गई नोटबंदी पर सुनवाई की पृष्ठ भूमी:SC

Mohammad Zahid
8 years ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम से प्रभावित होकर मशहूर फैशन डिजाइनर ‘रितु बेरी’ ने किया ये बड़ा फैसला!

Ashutosh Srivastava
8 years ago

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 8वाँ दिन, हंगामें में आई तेज़ी!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version