बीती रात बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान को लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर अमेरिकी आव्रजन विभाग ने हिरासत में ले लिया। शाहरुख़ पर अधिकारियों को कुछ शक होना इसका कारण बताया गया है। इस घटना पर अमेरिकी विभाग ने खेद प्रकट किया है।

पहली बार नहीं हुई है यह घटना :

  • शाहरूख ने इस घटना पर कहा कि सुरक्षा के इन तरीको का मैं सम्मान करता हूं।
  • मगर हर बार ऐसा होना बेहद परेशान करता है।
  • इसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने इस घटना पर खेद जताया।
  • अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात पर कोई बयान नहीं है।

आज बड़े परदे पर होगी ‘मोहनजोदारो’ और ‘रुस्तम’ की टक्कर !

  • गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं जब शाहरूख को अमेरिकी हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया है।
  • इसके पहले वर्ष 2012 में उन्हें न्यूयार्क हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने दो घंटे तक हिरासत में रखा था।
  • तब अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने शाहरुख खान को हिरासत में लिए जाने पर ‘गहरा’ खेद जताया था।
  • वर्ष 2009 में भी शाहरुख़ को न्यूजर्सी स्थित नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था
  • उस समय उनका नाम कंप्यूटर की अलर्ट लिस्ट में आ रहा था।

सुशांत की फिल्म ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज़ !

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें