Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

गुजरात: शंकर सिंह वाघेला के बेटे ने ज्वाइन की भाजपा

2019 लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इसकी शुरुआत कोली समाज के बड़े नेता कुंवरजी बावरिया ने भाजपा का दामन थामकर की थी और अब इसी क्रम में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और राज्य के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व सीएम के बेटे के भाजपा में जाने से सभी लोग हैरान और आश्चर्यचकित हैं।

राजपूत समाज के बड़े नेता हैं वाघेला :

गुजरात के वित्त मंत्री नितिन पटेल और भाजपा नेता जीतू वाघाणी ने महेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल कराया। शंकर सिंह वाघेला को राजपूत समाज का बड़ा नेता माना जाता हैं। उनके बेटे का भाजपा के साथ जुड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के समान है। हालांकि गुजरात में हुए राज्यसभा चुनावों के समय महेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी थी लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हुए थे। महेंद्र सिंह ने 2012 में उत्तर गुजरात के बयाड विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी लेकिन 2017 में हुए चुनावों का वह हिस्सा नहीं बने थे।

कांग्रेस के टिकट पर रहे हैं विधायक :

शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह गुजरात के बनासकांठा की बायड विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या भाजपा 2019 के चुनाव में महेंद्र सिंह को लोकसभा का टिकट देती है या नहीं। वैसे बनासकांठा क्षेत्र में उनका और उनके पिता का अच्छा खासा प्रभाव है। इस राजनीतिक चाल के रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह भी शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे और सुबह तड़के भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा शुरू करने के लिए मंगल आरती की थी।

Related posts

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु करार पर हुए हस्ताक्षर !

Mohammad Zahid
8 years ago

वीडियो: मजाक में लगाई शर्त, छत से लगा दी छलांग!

Shashank
8 years ago

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में 8 जवान शहीद, 22 घायल, 2 आतंकी ढेर!

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version