रविवार को पणजी से दूर अगुडा खाड़ी में एक जहाज रेत के टीले से टकराने के बाद समुद्री लहरों में फंस गया। भारतीय तटरक्षक ने लहरों में फंसे इस जहाज के चार क्रू सदस्यों को बचाया।
यह भी पढ़ें… दुबई : समुद्री जहाज में फंसे 100 भारतीय नाविक, मांगी मदद!
भारतीय तटरक्षक ने बचाई चार क्रू सदस्यों की जान :
- पणजी से दूर अगुडा खाड़ी में एक कसीनो जहाज के चार क्रू सदस्यों को बचाया गया।
- तटरक्षक के प्रवक्ता ने संवादाताओं को इस संबंध में जानकारी दी है।
- प्रवक्ता ने कहा कि हमने जहाज पर फंसे चार क्रू सदस्यों को बचाया है।
- उन्होंने कहा चारों सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं।
- प्रवक्ता ने कहा कि पानी का तेज बहाव नौका के जरिये राहत अभियान में मुश्किलें पैदा कर रहा था।
- आगे कहा कि इसलिए उन्हें बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लिया गया।
यह भी पढ़ें… वीडियो: नाचती हुई लड़कियों पर अचानक आ गया हवाई जहाज!
मांडवी नदी पर संचालित होते हैं कसीनो जहाज :
- पणजी से दूर मांडवी नदी पर पहले से ही पांच कसीनो जहाज संचालित होते हैं।
- हाल ही में ‘एमसी लकी सेवन’ के इस बेड़े में जुड़ने से जहाजों की संख्या छह हो गई है।
- हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के स्वामित्व वाले इस कसिनो जहाज ‘एमवी लकी सेवन’ पर चार लोग सवार थे।
- जहार पर फंसे चार लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से जहाज से निकाला गया।
#WATCH Indian Coast Guard airlifted injured crew members of a vessel that got grounded off Miramar beach in Panjim(Goa) (video source:ICG) pic.twitter.com/zMJIWgpXBR
— ANI (@ANI) July 16, 2017
वीडियो साभार-ANI
यह भी पढ़ें… वीडियो: सिर्फ 3 मिनट में समुद्र में समा गया 4 मंजिला जहाज!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें