उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, पार्टी द्वारा पारिवारिक घमासान को पार्टी के मंच से सुधारने के लिए सपा प्रमुख ने बैठक का आयोजन किया है, जिसमें सीएम ने रोते हुए अपना भाषण दिया। सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी का संबोधन किया।
गांव-गांव जाकर पार्टी बनायी:
- सपा की बैठक में सीएम अखिलेश के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपना संबोधन किया।
- अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, हमने साइकिल चलाकर गांव-गांव जाकर पार्टी बनायी है।
शिवपाल सिंह का सीधा प्रश्न मुख्यमंत्री से:
- अपने संबोधन के दौरान शिवपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से सीधे-सीधे सवाल पूछा।
- उन्होंने पूछा कि, क्या सरकार में मेरा कोई योगदान नहीं है?
- इसी में जोड़ते हुए उन्होंने आगे पूछा कि, क्या पार्टी में मेरा कोई योगदान नहीं है?
- शिवपाल सिंह ने आगे पूछा कि, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मुझसे विभाग वापस क्यों लिए गए?
- प्रदेश अध्यक्ष सीधा मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए भावुक होते हुए ये प्रश्न पूछे।
शिवपाल सिंह लाइव:
http://hindi.pradesh18.com/live-tv/etv-uttar-pradesh-uttarakhand/
अखिलेश बोले दूसरी पार्टी बनाकर चुनाव लडूंगा:
- शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, अखिलेश ने खुद बोला था कि, दूसरी पार्टी बनाकर चुनाव लडूंगा।
- साथ ही शिवपाल सिंह को झूठा भी बताया।
- अपने संबोधन के दौरान शिवपाल सिंह ने ये भी कहा कि, गंगाजल लेकर कसम खा सकता हूँ कि, मुख्यमंत्री ने खुद मुझसे ये कहा था।
- शिवपाल सिंह यादव ने सीएम के साथ-साथ रामगोपाल भी हमला किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार