Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आम आदमी पार्टी के सदस्य ने जूता मारा! देखें वीडियो

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल को एक युवक ने जूता से हमला कर दिया, जूता मारने वाला युवक आम आदमी सेना का सदस्य था। पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में ऑड और इवेन फ़ॉर्मूले के सम्बन्ध में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। अरविन्द केजरीवाल पर जूते से हमला होने की यह पहली घटना नहीं है।

युवक की नहीं हो सकी पहचान:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर आज प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी की ही एक शाखा आम आदमी सेना के एक सदस्य ने जूते से हमला कर दिया। जूता फेंकने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह घटना उस वक़्त हुई जबा केजरीवाल ऑड इवेन स्कीम की जानकारी देने वाले थे, जो 15 अप्रैल से लागू होने वाली थी। हालाँकि, जूता अरविन्द केजरीवाल से दूर गिरा आकर। जूते के साथ उस व्यक्ति ने उनपर एक सीडी भी फेंकी थी।

नहीं है पहला हादसा:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के साथ यह वाकया नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार उनपर इस तरह से हमले का प्रयास हो चुका है, जिसमें उनपर थप्पड़, जूता और इंक जैसी चीज़ों से हमला का प्रयत्न किया गया था। एक ऑटोवाले ने भी उनपर एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारा था।

विडियो में देखें: https://www.youtube.com/watch?v=CJ1WiwUOs98

Related posts

पिता के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए सुषमा स्वराज से मांगी मदद!

Divyang Dixit
8 years ago

अब प्रभु की जगह पीयूष चलाएंगे ‘रेल’

Namita
7 years ago

मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास गिरा फुटओवरब्रिज

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version