Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

हरियाणा: सपा छोड़ इनेलो में शामिल हुए विजय भाटी

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए पूरा दमखम लगाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। चुनावों के पहले नेताओं का पार्टी छोड़ना कोई नयी बात नहीं है। ऐसा हर चुनावों में देखने को मिलता रहता है। इसी क्रम में सपा के एक बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सपा नेता ने दिया इस्तीफ़ा :

समाजवादी पार्टी इन दिनों उत्तर प्रदेश से बाहर अपना संगठन फैलाने में लगी हुई है। एक ओर सपा जहाँ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने जा रही है तो वहीँ अन्य राज्यों में भी पार्टी ने संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इस बीच हरियाणा में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में समाजवादी पार्टी के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष और 2014 के विधानसभा चुनाव में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे विजय भाटी ने इनेलो का दामन थाम लिया है। इनेलो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता पूरी की।

बदल सकते हैं समीकरण :

सपा से इनेलो में जाने वाले विजय भाटी ने कहा कि हरियाणा में किसानों व कमेरे वर्ग के सच्चे हितैषी इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला हैं। उनके आदेश पर समस्त इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में सतलुज यमुना लिंक नहर को बनवाने के लिए पिछले 2 साल से संघर्ष कर रहे हैं। दूसरे दल इस लिंक नहर को बनवाने के लिए सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेला-बसपा का जिस दिन से समझौता हुआ है, उसी दिन से हरियाणा में गठबंधन की लहर चल रही है।  इनेलो जिलाध्यक्ष ने विजय भाटी को पार्टी का पटका पहनाकर और हाथ में झंडा देकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

Related posts

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने 55 सीटों से जीत ली बाजी!

Vasundhra
8 years ago

‘निठारी कांड’ के प्रमुख आरोपी को सजा-ए-मौत, 10 साल की देरी से आया फैसला!

Divyang Dixit
8 years ago

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कानपुर ट्रेन हादसे पर जताया दुख, ट्वीट कर दिया बयान!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version