2022 के विधानसभा चुनाव में आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से MLA Yogendra Upadhyaya ने लगाई जीत की हैट्रिक, योगी मंत्रिमंडल में मिली कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी
आगरा, 2022। आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1,09,262 वोट हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल को 56,640 मतों के भारी अंतर से हराया। विनय अग्रवाल को 52,622 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज 38,219 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा केवल 4,867 मत ही जुटा सके और चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
आगरा छावनी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश का राजनीतिक सफर
योगी मंत्रिमंडल में मिली कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी
योगेंद्र उपाध्याय [ MLA Yogendra Upadhyaya ] की इस शानदार जीत के बाद उन्हें योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का पद मिला है। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में उन्हें भाजपा विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। इस बार उनकी जीत का अंतर पिछले चुनावों की तुलना में और बढ़ गया, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
यशस्वी माo मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के साथ #मां_शाकुम्भरी_विश्वविद्यालय, सहारनपुर के निर्माण कार्यों एवं भवनों का निरीक्षण करते हुए |@narendramodi @AmitShah @myogiadityanath @BJP4India @BJP4UP @UPGovt #education #highereducation #university #saharanpur #Agra pic.twitter.com/1aYh0x2GHF
— Yogendra Upadhyaya (@MLAYogendraBJP) March 17, 2025
2012 से लगातार तीसरी जीत
आगरा दक्षिण विधानसभा सीट का सृजन 2012 में हुआ था, और तब से यह सीट योगेंद्र उपाध्याय [ MLA Yogendra Upadhyaya के नाम रही है। 2012 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद 2017 में उन्होंने 53 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 2022 में उन्होंने अपनी जीत का अंतर और बढ़ाते हुए 56 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। यह उनकी राजनीतिक क्षमता और जनसमर्थन का प्रमाण है।
आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा से MLA Chhote Lal Verma का राजनीतिक सफर
एबीवीपी और आरएसएस से रहा गहरा जुड़ाव
योगेंद्र उपाध्याय [ MLA Yogendra Upadhyaya का राजनीतिक सफर युवावस्था से ही शुरू हुआ। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे। 1974 में एबीवीपी के सदस्य बने और नगर मंत्री से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक की जिम्मेदारियां संभालीं। 1987 में भाजपा के सदस्य बने और महानगर मंत्री, महामंत्री जैसे पदों पर काम किया। 1989 में वह नगर महापालिका से पार्षद चुने गए और पार्षद दल के मुख्य सचेतक भी रहे।
आगरा का भागीरथ कहलाते हैं योगेंद्र उपाध्याय
योगेंद्र उपाध्याय को आगरा का भागीरथ भी कहा जाता है। आगरा में पानी की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए और गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित की। आज आगरा के लोगों को जो गंगाजल मिल रहा है, उसमें योगेंद्र उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आगरा ग्रामीण विधानसभा से बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक सफर
व्यक्तिगत जीवन
योगेंद्र उपाध्याय का जन्म 1955 में आगरा में हुआ था। उन्होंने स्नातकोत्तर और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पिता राजेंद्र नारायण उपाध्याय थे। योगेंद्र उपाध्याय का विवाह प्रीति उपाध्याय से हुआ है और उनके दो पुत्र हैं।