2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अतरौली सीट से भाजपा के संदीप सिंह [ MLA Sandeep Kumar Singh ] ने शानदार जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप ने समाजवादी पार्टी के वीरेश यादव को 39,324 वोटों के भारी अंतर से हराया। यह जीत न केवल संदीप की व्यक्तिगत उपलब्धि थी, बल्कि कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रमाण भी थी।

https://twitter.com/thisissanjubjp/status/1903471455624659148

अतरौली सीट का इतिहास देखें तो यह लंबे समय से कल्याण सिंह और उनके परिवार का गढ़ रही है। 1967 से 2017 तक (2012 को छोड़कर) इस सीट पर कल्याण सिंह या उनके परिवार का ही दबदबा रहा। 2017 के चुनाव में भी संदीप सिंह ने वीरेश यादव को 50,967 वोटों से हराकर इस परंपरा को कायम रखा था।

2022 का चुनाव विशेष महत्व रखता था, क्योंकि यह कल्याण सिंह के निधन के बाद पहला चुनाव था। भाजपा ने इस चुनौतीपूर्ण समय में भी संदीप सिंह [ MLA Sandeep Kumar Singh ] पर भरोसा जताया और उन्होंने इस विश्वास को सही साबित किया। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह की इस पैतृक सीट पर संदीप की जीत ने साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता अब भी इस परिवार के साथ खड़ी है।

अतरौली सीट राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह की वजह से पूरे देश में चर्चा में रही थी। यह सीट कल्याण सिंह और उनके परिवार का मजबूत किला मानी जाती थी। यदि 2012 के विधानसभा चुनावों को छोड़ दें तो 1967 से लेकर 2017 तक इस सीट पर हमेशा से कल्याण सिंह और उनके परिवार का ही कब्जा रहा था। कल्याण सिंह के निधन के बाद यह पहला चुनाव था, जो उनकी अनुपस्थिति में लड़ा गया। इस बार भी बीजेपी ने उन्हीं के पौत्र संदीप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था।

संदीप सिंह [ MLA Sandeep Kumar Singh ] ने अपनी स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की और यूनाइटेड किंगडम के लीड्स बेकेट विश्वविद्यालय से जनसंपर्क और रणनीतिक संचार में मास्टर डिग्री हासिल की।

व्यक्तिगत जानकारी [ MLA Sandeep Kumar Singh ]

  • जन्म: 24 जून 1991 (आयु 33 वर्ष)
  • जन्मस्थान: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
  • राजनीतिक पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
  • परिवारिक संबंध: कल्याण सिंह (दादा)
  • माता-पिता: राजवीर सिंह (पिता), प्रेम लता देवी (माता)
  • शिक्षा: स्नातकोत्तर

मंत्रालय एवं विभाग:

  • बेसिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार): 2022 से वर्तमान
  • वित्त मंत्रालय: 2017-2022
  • तकनीकी शिक्षा मंत्रालय: 2017-2022
  • चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय: 2017-2022

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

अलीगढ़ जिले के 7 विधायक का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

क्रम संख्याविधायक का नामपार्टी का नामविधानसभा क्षेत्रजिला
1अनिल पाराशरभारतीय जनता पार्टी75-कोइलअलीगढ़
2जयवीर सिंहभारतीय जनता पार्टी72-बरौलीअलीगढ़
3मुक्ता संजीव राजाभारतीय जनता पार्टी76-अलीगढ़अलीगढ़
4रवेंद्र पाल सिंहभारतीय जनता पार्टी74-छर्राअलीगढ़
5राजकुमार सहयोगीभारतीय जनता पार्टी77-इगलासअलीगढ़
6संदीप कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी73-अतरौलीअलीगढ़
7सुरेंद्र डीलरभारतीय जनता पार्टी71-खैरअलीगढ़
अलीगढ़ जिले के 7 विधायक का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें