अलीगढ़ के इगलास विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजकुमार सहयोगी [ Rajkumar Sahyogi ] ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार बीरपाल सिंह दिवाकर को 59,163 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

https://twitter.com/RajSahyogi/status/1664892726431870980

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आरएलडी के बीच था, जबकि कांग्रेस से प्रीति धनगर और बसपा से सुशील कुमार जाटव भी मैदान में थे।

2019 में हुए उपचुनाव में भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने जीत हासिल कर पार्टी की पकड़ मजबूत बनाए रखी और अलीगढ़ जिले में भाजपा के राजनीतिक किले को बचाए रखा। इस जीत ने पार्टी की संगठनात्मक ताकत को साबित किया और 2022 के चुनाव में भी भाजपा को मजबूती दी।

राजकुमार सहयोगी [ Rajkumar Sahyogi ] का राजनीतिक सफर

राजकुमार सहयोगी [ Rajkumar Sahyogi ] का जन्म 20 अगस्त 1966 को अलीगढ़ में हुआ था। वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं। उनके राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण मोड़ 2019 में आया, जब इगलास विधानसभा सीट से तत्कालीन विधायक राजवीर दिलेर को भाजपा ने हाथरस लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया। राजवीर दिलेर के लोकसभा चुनाव जीतने और विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इगलास सीट पर उपचुनाव हुआ, जहां राजकुमार सहयोगी ने पहली बार अपनी किस्मत आजमाई।

इस उपचुनाव में एक दिलचस्प मोड़ यह था कि राष्ट्रीय लोकदल (RLD) इस मुकाबले से बाहर रही, जिसके चलते यह चुनाव भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच सीधा संघर्ष बन गया। राजकुमार सहयोगी ने बसपा के अभय कुमार बंटी को हराकर जीत हासिल की। हालांकि, उनके विधायक बनने के बाद कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर आ गई, जिसके कारण उन्हें अपने क्षेत्र में व्यापक रूप से काम करने का अवसर नहीं मिला। फिर भी, वह लगातार इगलास में सक्रिय रहे और जनता से संपर्क बनाए रखा।

इगलास एक जाट बाहुल्य क्षेत्र है, और राजकुमार सहयोगी [ Rajkumar Sahyogi ] को उम्मीद है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण और भाजपा सरकार के कार्यों के बल पर जीत हासिल कर सकेंगे।

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

अलीगढ़ जिले के 7 विधायक का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

क्रम संख्याविधायक का नामपार्टी का नामविधानसभा क्षेत्रजिला
1अनिल पाराशरभारतीय जनता पार्टी75-कोइलअलीगढ़
2जयवीर सिंहभारतीय जनता पार्टी72-बरौलीअलीगढ़
3मुक्ता संजीव राजाभारतीय जनता पार्टी76-अलीगढ़अलीगढ़
4रवेंद्र पाल सिंहभारतीय जनता पार्टी74-छर्राअलीगढ़
5राजकुमार सहयोगीभारतीय जनता पार्टी77-इगलासअलीगढ़
6संदीप कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी73-अतरौलीअलीगढ़
7सुरेंद्र डीलरभारतीय जनता पार्टी71-खैरअलीगढ़
अलीगढ़ जिले के 7 विधायक का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें