2022 के विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कुमार [ MLA Suresh Kumar ] ने 11,602 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के विजय कुमार को हराया है।

Amethi Assembly Election Results 2022 : अमेठी के 4 विधानसभा सीटों के नतीजे 

अमेठी जिले की जगदीशपुर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा था, जबकि कांग्रेस अपने पुराने गढ़ को वापस पाने की कोशिशों में जुटी थी।

2002 से 2012 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले को भेद दिया। इस चुनाव में भाजपा के सुरेश कुमार ने कांग्रेस के राधेश्याम को 16,600 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की

सुरेश पासी [ MLA Suresh Kumar ] : अमेठी से उभरते राजनीतिक नेता

सुरेश पासी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1981 को हुआ था। मूल रूप से ग्राम पूरे लंगड़ा, मजरे पाकरगंज, पोस्ट मोहनगंज, तहसील तिलोई, जनपद अमेठी के निवासी हैं। वर्तमान में वे लखनऊ के दिलकुशा कॉलोनी में अस्थायी रूप से निवास करते हैं।

शिक्षा और पारिवारिक जीवन

सुरेश पासी [ MLA Suresh Kumar ] ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की। उनका विवाह 1 अप्रैल 2002 को सरिता देवी से हुआ। उनके तीन पुत्र हैं। उनके पिता का नाम गुरुचरण है।

व्यवसाय और राजनीतिक सफर

राजनीति में आने से पहले उद्योगपति के रूप में कार्यरत रहे। उनके मजबूत नेतृत्व और क्षेत्र में जनसंपर्क की वजह से उन्हें राजनीति में तेजी से पहचान मिली।

मार्च 2017 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इस जीत ने उन्हें राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

विधानसभा सीटजीतने वाले प्रत्याशीपार्टीहराए गए प्रत्याशीपार्टीवोटों का अंतर
अमेठीमहराजी प्रजापतिसपाडॉ. संजय सिंहबीजेपी8,263
तिलोईमयंकेश्वर शरण सिंहबीजेपीमोहम्मद नईमसपा27,829
जगदीशपुरसुरेश कुमारबीजेपीविजय कुमारकांग्रेस11,602
गौरीगंजराकेश प्रताप सिंहसपाचंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारीबीजेपी6,963

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें