अनिल शर्मा का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: शिकारपुर के चार बार विजयी विधायक
अनिल शर्मा का जीवन परिचय :उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर तहसील के गाँव सुरजावली से शुरू होता है। एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल शर्मा के दादा लक्ष्मी चंद शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बुलंदशहर के जेपी इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की, जिसके बाद वे दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में पढ़ाई करने गए। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी थी। उनकी पत्नी मूर्ति शर्मा भी 2010 में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।
UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter
अनिल शर्मा का राजनीतिक सफर: 1989 में सुरजावली गाँव के प्रधान के रूप में शुरू हुआ, जब वे निर्विरोध चुने गए। इसके बाद 2002 में खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए। 2007 में उन्होंने इसी सीट से दूसरी बार जीत दर्ज की। परिसीमन के बाद जब खुर्जा सीट सुरक्षित श्रेणी में आ गई, तो उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट का रुख किया।
अपने विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर के सम्मानित क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से आज #चौथी बार #विधायक के रूप में #संस्कृत में शपथ लीं… आपके परिवार के सदस्य के रूप में सदैव आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा।।🙏 pic.twitter.com/bQ0BgfdRAq
— Anil Sharma MLA (@MlaShikarpur) March 28, 2022
2012 के चुनाव में बसपा के टिकट पर शिकारपुर से चुनाव लड़ने वाले अनिल शर्मा को सपा के मुकेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने शिकारपुर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के किरणपाल सिंह को 55,683 वोटों के भारी अंतर से हराकर चौथी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। योगी आदित्यनाथ सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके अनिल शर्मा को मायावती के करीबी से योगी आदित्यनाथ के विश्वासपात्र बनने तक का सफर तय करना पड़ा।
अनिल शर्मा का राजनीतिक योगदान (Anil Sharma Political Achievements)
- 2002-2012: खुर्जा से दो बार विधायक (बसपा)
- 2017-वर्तमान: शिकारपुर से दो बार विधायक (भाजपा)
- योगी सरकार: वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे
- 2022: 55,683 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत
अनिल शर्मा की यह राजनीतिक यात्रा एक स्थानीय नेता से लेकर राज्य स्तर के नेता तक पहुँचने की कहानी है। ग्राम प्रधान से लेकर मंत्री पद तक का उनका सफर युवा राजनेताओं के लिए मिसाल है। शिकारपुर क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
बुलंदशहर जिले की विधानसभा सीटों का निर्वाचन परिणाम [ Bulandshahar Assembly Election Results 2022 ]
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व
विधानसभा सीट | विजेता उम्मीदवार | पार्टी | प्रमुख प्रतिद्वंदी | प्रतिद्वंदी पार्टी | जीत का अंतर (वोटों में) |
---|---|---|---|---|---|
बुलंदशहर | प्रदीप चौधरी | भारतीय जनता पार्टी | मोहम्मद यूनुस | सपा-रालोद गठबंधन | 25,830 |
स्याना | देवेंद्र सिंह लोधी | भारतीय जनता पार्टी | दिलनवाज खान | राष्ट्रीय लोक दल | 89,657 |
अनूपशहर | संजय कुमार शर्मा | भारतीय जनता पार्टी | रामेश्वर लोधी | बहुजन समाज पार्टी | 73,048 |
डिबाई | चंद्रपाल सिंह | भारतीय जनता पार्टी | हरीश लोधी | सपा-रालोद गठबंधन | 68,025 |
खुर्जा | मीनाक्षी सिंह | भारतीय जनता पार्टी | बंशी पहाड़िया | सपा-रालोद गठबंधन | 67,084 |
सिकंदराबाद | लक्ष्मीराज सिंह | भारतीय जनता पार्टी | राहुल यादव | सपा-रालोद गठबंधन | 29,343 |
शिकारपुर | अनिल शर्मा | भारतीय जनता पार्टी | किरनपाल सिंह | सपा-रालोद गठबंधन | 55,683 |