उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बलरामपुर जिले की गैंसड़ी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. शिव प्रताप यादव [ MLA Shiv Pratap Yadav ] ने 75,345 मतों (39.68%) के साथ चौथी बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शैलेश कुमार सिंह “शैलू” को 69,508 मत (36.61%) प्राप्त हुए और वे दूसरे स्थान पर रहे।
किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’
डॉ. शिव प्रताप यादव का जीवन परिचय [ MLA Shiv Pratap Yadav ]
3 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश में जन्मे डॉ. शिव प्रताप यादव हिंदू यादव परिवार से ताल्लुक रखते थे। इनके पिता राम लाल यादव थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1973 में एमएससी और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से 1978 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
डॉ. यादव का राजनीतिक सफर [ MLA Shiv Pratap Yadav ]
डॉ. यादव ने अपना राजनीतिक जीवन लोकदल से शुरू किया था। वह गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से 12वीं (1993-96), 14वीं (2002-07), 16वीं (2012-17) और 18वीं (2022 से) उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। समाजवादी पार्टी की सरकार में वह दो बार मंत्री पद पर भी रहे।
उनके राजनीतिक सफर की खास बात यह रही कि वह 2022 के चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद अपनी सीट बचाने में सफल रहे। 26 जनवरी 2024 को उनका निधन हो गया, जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक अनुभवी नेता की कमी का सामना करना पड़ा।
डॉ. यादव [ MLA Shiv Pratap Yadav ] का राजनीतिक सफर एक सामान्य शिक्षक से लेकर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री तक की प्रेरणादायक यात्रा थी। उनकी विद्वता और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई। गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
बलरामपुर जिले की चार विधानसभा सीटों का चुनावी परिणाम 2022
क्रम सं | विधानसभा सीट | विजेता | पार्टी | उपविजेता | पार्टी |
---|---|---|---|---|---|
1 | बलरामपुर | पलटू राम | भाजपा | जगराम पासवान | समाजवादी पार्टी |
2 | उतरौला | राम प्रताप वर्मा | भाजपा | हसीब खां | सपा गठबंधन |
3 | तुलसीपुर | कैलाश नाथ शुक्ला | भाजपा | जेबा रिजवान | निर्दलीय |
4 | गैसड़ी | डॉ. शिव प्रताप यादव | समाजवादी पार्टी | शैलेश कुमार सिंह | भाजपा |
उपचुनाव June 2024 | गैसड़ी | राकेश कुमार यादव | समाजवादी पार्टी | शैलेश कुमार सिंह | भाजपा |
UPDATE : 26 जनवरी, 2024
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और मौजूदा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। डॉ. शिव प्रताप यादव उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गेंसारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2024
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!