उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र-291) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कैलाश नाथ शुक्ल [ Kailash Nath Shukla ] ने 87,032 मतों (42.92%) के साथ दूसरी बार जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार जेबा रिज़वान 51,251 मतों (25.27%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

कैलाश नाथ शुक्ल का जीवन परिचय [ Kailash Nath Shukla ]

18 फरवरी 1959 को बलरामपुर के जोगियाकलां गांव में जन्मे कैलाश नाथ शुक्ल ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता स्वर्गीय राजमणि शुक्ल थे। शुक्ल जी ने स्नातक और विधि स्नातक (एलएलबी) की शिक्षा प्राप्त की है। 1975 में चंपा शुक्ला से विवाह के बाद इनके एक पुत्र और एक पुत्री हुई। पेशे से वकील और किसान शुक्ल जी सिविल लाइन्स, बलरामपुर में निवास करते हैं। उनकी छवि एक सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में है।

कैलाश नाथ शुक्ल का राजनीतिक सफर [ Kailash Nath Shukla ]

भाजपा के इस कर्मठ नेता ने 10 साल तक पार्टी के जिला महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत किया। 2017 में पहली बार तुलसीपुर सीट से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया, जहां उन्होंने कांग्रेस की जेबा रिजवान को 18,659 वोटों से हराकर पहली बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। 2022 में उन्होंने इसी सीट से दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक सफलता को दोहराया।

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में कैलाश नाथ शुक्ल [ Kailash Nath Shukla ] का यह राजनीतिक सफर एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता से लेकर सफल विधायक बनने तक की प्रेरणादायक यात्रा है। भाजपा में उनकी भूमिका न केवल तुलसीपुर बल्कि पूरे बलरामपुर जिले में महत्वपूर्ण मानी जाती है। उनकी सादगी और जनसंपर्क की क्षमता ने उन्हें जनप्रिय बनाया है।

बलरामपुर जिले की चार विधानसभा सीटों का चुनावी परिणाम 2022

Balrampur Assembly Election Results 2022 : बलरामपुर की 3 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक सीट पर सपा की जीत

क्रम संविधानसभा सीटविजेतापार्टीउपविजेतापार्टी
1बलरामपुरपलटू रामभाजपाजगराम पासवानसमाजवादी पार्टी
2उतरौलाराम प्रताप वर्माभाजपाहसीब खांसपा गठबंधन
3तुलसीपुरकैलाश नाथ शुक्लाभाजपाजेबा रिजवाननिर्दलीय
4गैसड़ीडॉ. शिव प्रताप यादवसमाजवादी पार्टीशैलेश कुमार सिंहभाजपा
उपचुनाव June 2024गैसड़ीराकेश कुमार यादवसमाजवादी पार्टीशैलेश कुमार सिंहभाजपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें