उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा [ MLA Ram Pratap Verma ] ने 87,162 मतों (44.43%) के साथ दूसरी बार जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी (सपा) के हसीब खान 65,393 मतों (33.33%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’
मा० प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।@RSSorg @DrMohanBhagwat pic.twitter.com/RAjSeYiBqh
— Ram Pratap Verma MLA (@rampratapmla) March 30, 2025
राम प्रताप वर्मा का जीवन परिचय [ MLA Ram Pratap Verma ]
7 अगस्त 1983 को जन्मे राम प्रताप वर्मा उतरौला विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं जो कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, उतरौला से प्राप्त की और महारानी लाल कुँवर महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की। ये एसआरटीसी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के निदेशक भी हैं और अन्य व्यवसायों से भी जुड़े हुए हैं।
राजनीतिक सफर की शुरुआत [ MLA Ram Pratap Verma ]
राम प्रताप वर्मा ने बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की नींव रखी। 2006 से 2011 तक वह अपने गांव इमलिया वांघुसरा के बिना विरोध ग्राम प्रधान रहे। 2013 से 2016 तक भाजपा बलरामपुर के जिला उपाध्यक्ष और 2016 से 2017 तक जिला महासचिव के पद पर रहकर उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत किया।
विधायक के रूप में सफलता [ MLA Ram Pratap Verma ]
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उतरौला सीट से पहली बार विधायक चुने गए, जहां उन्होंने सपा के दो बार के विधायक आरिफ अनवर हाशमी को 85,240 मतों के साथ हराया था। 2022 में उन्होंने अपनी सीट सफलतापूर्वक बरकरार रखते हुए 87,162 मतों के साथ दूसरी बार जीत हासिल की।
राम प्रताप वर्मा को एक सरल, सौम्य और मृदुभाषी नेता के रूप में जाना जाता है। इनके पिता स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा भी 2007 से 2012 तक उतरौला से विधायक रह चुके हैं। इनकी पत्नी सुनीता वर्मा 2011 से लगातार इमलिया वांघुसरा की बिना विरोध ग्राम प्रधान चुनी जाती रही हैं।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में राम प्रताप वर्मा [ MLA Ram Pratap Verma ] का यह राजनीतिक सफर एक सामान्य परिवार से निकलकर सफल विधायक बनने की प्रेरणादायक कहानी है। भाजपा में उनकी भूमिका न केवल उतरौला बल्कि पूरे बलरामपुर जिले में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
बलरामपुर जिले की चार विधानसभा सीटों का चुनावी परिणाम 2022
क्रम सं | विधानसभा सीट | विजेता | पार्टी | उपविजेता | पार्टी |
---|---|---|---|---|---|
1 | बलरामपुर | पलटू राम | भाजपा | जगराम पासवान | समाजवादी पार्टी |
2 | उतरौला | राम प्रताप वर्मा | भाजपा | हसीब खां | सपा गठबंधन |
3 | तुलसीपुर | कैलाश नाथ शुक्ला | भाजपा | जेबा रिजवान | निर्दलीय |
4 | गैसड़ी | डॉ. शिव प्रताप यादव | समाजवादी पार्टी | शैलेश कुमार सिंह | भाजपा |
उपचुनाव June 2024 | गैसड़ी | राकेश कुमार यादव | समाजवादी पार्टी | शैलेश कुमार सिंह | भाजपा |