धर्मराज सिंह यादव : जीवन परिचय

धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव [ Dharmraj Singh Yadav ] का जन्म जून 1963 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के ग्राम सैलखा, मजरे जफरपुर पोस्ट सतरिख में हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान से ही उनकी राजनीति में गहरी रुचि थी। व्यवसायिक रूप से वे टेंट व्यवसाय और कृषि कार्यों से जुड़े रहे हैं, साथ ही समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी आशा यादव को दो बार बंकी ब्लॉक प्रमुख का पद दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव का राजनीतिक सफर [ Dharmraj Singh Yadav ]

धर्मराज सिंह यादव [ Dharmraj Singh Yadav ] ने अपना राजनीतिक करियर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ शुरू किया। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए और 2012-2017 तक सोलहवीं विधानसभा के सदस्य रहे। इस दौरान वे प्रतिनिधित्व विधायन समिति के सदस्य भी रहे।

2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की और सत्रहवीं विधानसभा के सदस्य बने। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने तीसरी बार बाराबंकी सीट से जीत हासिल करते हुए 1,25,500 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा की डॉ. रामकुमारी मौर्य 90,450 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इस तरह सुरेश यादव ने 35,050 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की और 18वीं विधानसभा के सदस्य बने।

सुरेश यादव [ Dharmraj Singh Yadav ] बाराबंकी की राजनीति में समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनका राजनीतिक सफर स्थानीय स्तर से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचा है और वे लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनका जनसंपर्क, सामाजिक कार्य और पार्टी के प्रति निष्ठा मुख्य कारण रहे हैं।

बाराबंकी जिले की 6 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम

Barabanki Assembly Election Results 2022 :3 सीटों पर बीजेपी और 3 सीटों पर सपा की जीत

विधानसभा सीटविजेता उम्मीदवारपार्टीउपविजेता उम्मीदवारपार्टी
रामनगरफरीद महफूज किदवईसपाशरद अवस्थीभाजपा
बाराबंकी सदरधर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादवसपाडॉ. रामकुमारी मौर्यभाजपा
जैदपुरगौरव रावतसपाअमरीश रावतभाजपा
दरियाबादसतीश चंद्र शर्माभाजपाअरविंद कुमार सिंहसपा
कुर्सीसाकेंद्र प्रताप वर्माभाजपाराकेश कुमार वर्मासपा
हैदरगढ़दिनेश रावतभाजपाराममगनसपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें