Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
MLA Political Journey

बरेली जिले के बरेली सदर विधानसभा से विधायक डा. अरुण कुमार सक्सेना का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

बरेली जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सक्सेना [ MLA Arun Kumar Saxena ] ने 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राजेश अग्रवाल को करीब 34,000 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में डॉ. अरुण कुमार को 1,29,000 से अधिक वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश अग्रवाल को लगभग 96,000 वोट मिले

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

डॉ. अरुण कुमार सक्सेना [ MLA Arun Kumar Saxena ] का राजनीतिक सफर

डॉ. अरुण कुमार सक्सेना [ MLA Arun Kumar Saxena ] का जन्म बरेली जिले में हुआ था। उनके पिता गिरीश चंद्र भी एक चिकित्सक थे। उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और पेशे से चिकित्सक होने के नाते बरेली में कोहाड़ापीर में अपना क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पहचान एक कुशल बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सक्रिय सदस्य हैं

राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने 2007 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर की, जब उन्होंने बरेली शहर विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल से हार गए। इसके बाद, जब राजेश अग्रवाल 2012 में कैंट सीट से चुनाव लड़े, तो डॉ. अरुण कुमार ने भाजपा से टिकट लिया और जीत दर्ज की। तब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, लेकिन उन्होंने भाजपा का गढ़ बरकरार रखा

इसके बाद 2017 में उन्होंने दोबारा भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की और बरेली शहर विधानसभा सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ बना दिया। 2022 के चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर उन्होंने हैट्रिक बनाई। इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए जाने के रूप में मिला

अब तक वे 16वीं, 17वीं और 18वीं विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं, जो उनकी निरंतर राजनीतिक सफलता को दर्शाता है। उनके राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र में प्रभाव को देखते हुए, उन्हें बरेली की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है। बरेली के पूर्व विधायक डॉ. दिनेश जौहरी की तरह, वे भी स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े रहने के कारण इस क्षेत्र में गहरी पकड़ रखते हैं

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन – जानें पूरी सूची और विश्लेषण।

बरेली जिले की विधानसभा सीटों का हाल: [ Bareilly Assembly Election Results 2022 ]

विधानसभाविजेता प्रत्याशीपार्टीउपविजेतापार्टी
आंवलाधर्मपाल सिंहबीजेपीपंडित राधा कृष्ण शर्मासपा
नवाबगंजडॉ. एमपी आर्यबीजेपीभगवत सरन गंगवारसपा
फरीदपुरश्याम बिहारी लालबीजेपीविजय पाल सिंहसपा
बरेलीडॉ.  अरुण कुमार सक्सेनाबीजेपीराजेश कुमार अग्रवालसपा
बरेली कैंटोनमेंटसंजीव अग्रवालबीजेपीसुप्रिया एरॉनसपा
बिथरी चैनपुरराधवेंद्र शर्माबीजेपीअगम कुमार मौर्यसपा
मीरगंजडॉ. डीसी वर्माबीजेपीसुल्तान बेगसपा
बहेड़ीअताउर रहमानसपाछत्रपाल सिंहबीजेपी
भोजीपुराशहजिल इस्लाम अंसारीसपाबहोरन लाल मौर्यबीजेपी

Related posts

बाराबंकी जिले के दरियाबाद विधानसभा सीट से विधायक सतीश चंद्र शर्मा का राजनीतिक करियर और संघर्ष की कहानी

Desk
3 years ago

अंबेडकरनगर के विधानसभा आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त का राजनीतिक सफर

Desk
3 years ago

बिजनौर जिले के नजीबाबाद विधानसभा से विधायक तस्लीम अहमद का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

Desk
3 years ago
Exit mobile version