संजीव दिवाकर का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: जलेसर विधानसभा में दूसरी बार ऐतिहासिक जीत

संजीव दिवाकर का जीवन परिचय

7 मई 1978 को जन्मे संजीव जलेसर विधानसभा क्षेत्र के सबसे कम उम्र (43 वर्ष) के विधायक हैं। इनके पिता श्री मुन्नीलाल दिवाकर एक सम्मानित व्यक्ति हैं। संजीव ने जलेसर डिग्री कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की। राजनीति में आने से पूर्व वे खेती और जलेसर में पीतल के व्यापार से जुड़े रहे। आम जनता के बीच उनकी छवि एक मिलनसार और जमीनी नेता की है।

UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter

संजीव दिवाकर का राजनीतिक सफर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सक्रिय रहते हुए संजीव ने 2017 में पहली बार जलेसर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के रंजीत सुमन को लगभग 20,000 वोटों के अंतर से हराया। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए भाजपा को 91,050 वोट दिलवाए, जबकि सपा को 86,408 और बसपा को 19,303 वोट मिले। इस चुनाव में बसपा के वोट बैंक का भाजपा और सपा में बंटवारा स्पष्ट रूप से देखा गया।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा में 403 सीटों पर विभिन्न जातियों और धर्मों के विधायकों का प्रतिनिधित्व

2022: एटा में भाजपा की स्थिति [ Etah Assembly Election Results 2022 ]

वर्ष 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने एटा की सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी और 2022 में भी यह प्रदर्शन दोहराया। नीचे देखें दोनों वर्षों की तुलना:

विधानसभा2022 के विजेता
एटाविपिन डेविड (BJP)
अलीगंजसत्यपाल राठौर (BJP)
मारहरावीरेंद्र वर्मा (BJP)
जलेसरसंजीव दिवाकर (BJP)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें