सूर्य प्रताप शाही का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर: 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पथरदेवा सीट पर शानदार जीत
सूर्य प्रताप शाही का जीवन परिचय
सूर्य प्रताप शाही का जन्म 1952 में देवरिया जिले के पथरदेवा तहसील के पकहा गांव में एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र किशोर शाही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला संचालक थे, जिसके कारण उन्हें बचपन से ही संघ के संस्कार और राष्ट्रीय विचारधारा की शिक्षा मिली। इनके चाचा रविंद्र किशोर शाही भारतीय जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष और 1977 से 1979 तक यूपी सरकार में मंत्री रहे हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी देवरिया से पूरी की और बीआरडी पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे शाही ने बीएचयू छात्र संघ का चुनाव भी जीता था, जिससे उनके राजनीतिक सफर की नींव मजबूत हुई।
सूर्य प्रताप शाही का राजनीतिक सफर
शाही का राजनीतिक सफर उनके चाचा रविंद्र किशोर शाही से प्रेरित रहा, जो भारतीय जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे और 1977 से 1979 तक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर भी रहे। सूर्य प्रताप शाही ने 1980 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें पहली सफलता 1985 में कसया विधानसभा सीट से मिली। इसके बाद वे 1991 और 1996 में भी इस सीट से विधायक चुने गए। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश सरकार में गृह राज्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और आबकारी मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
2012 में परिसीमन के बाद कसया सीट पथरदेवा बन गई और शाही इस चुनाव में हार गए। हालांकि, 2017 में उन्होंने वापसी की और भाजपा के टिकट पर पथरदेवा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद वे योगी आदित्यनाथ सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मंत्री बने। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को हराकर एक बार फिर जीत दर्ज की और योगी सरकार 2.0 में मंत्री पद की शपथ ली।
सात विधानसभा सीटों का 2022 का चुनाव परिणाम [ Deoria Assembly Election Results 2022 ]
UP Election Results 2022: यूपी के वोटों के अंतर से जीत का Margin Meter
विधानसभा सीट | विजेता (2022) | पार्टी (2022) |
---|---|---|
बरहज (Barhaj) | दीपक मिश्रा | भाजपा |
भाटपार रानी (Bhatpar Rani) | सभा कुंवर कुशवाह | भाजपा |
देवरिया (Deoria) | शलभमणि त्रिपाठी | भाजपा |
पत्थरदेवा (Pathardeva) | सूर्य प्रताप शाही | भाजपा |
रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana) | सुरेंद्र चौरसिया | भाजपा |
रुद्रपुर (Rudrapur) | जयप्रकाश निषाद | भाजपा |
सलेमपुर (Salempur) (सुरक्षित सीट) | विजय लक्ष्मी गौतम | भाजपा |