Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

बॉलीवुड ने खोया एक दिग्गज कलाकार, श्रीदेवी के बाद बड़ा झटका

actor narendra jha

actor narendra jha

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के साथ ही पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी कम उम्र में श्रीदेवी उनका साथ छोड़ कर चली जायेंगी। इस बीच बॉलीवुड के एक और मशहूर कलाकार का निधन हो गया है जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है और सभी लोग इस खबर को जानकार काफी हैरान हैं।

नरेंद्र झा का हुआ निधन :

श्रीदेवी के जाने का गम उनके चाहने वाले अभी तक भूल भी नहीं पाये थे कि बॉलीवुड ने एक और नायाब हीरा खो दिया है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के माने हुए कलाकार नरेंद्र झा का आज सुबह 5 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 55 वर्षीय नरेंद्र अपने वाड़ा स्थित फार्महाउस में परिवार के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहे थे।

actor narendra jha

नरेंद्र ने 1992 में अपना करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनकी अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें बहुत से मॉडलिंग ऑफर मिलते चले गये। कुछ समय में ही नरेंद्र ऐड की दुनिया में जाना-माना नाम बन गए। इसके अलावा उन्होंने 20 टीवी सीरियल में भी काम किया था।

actor narendra jha

कई फिल्मों में किया है काम :

नरेंद्र झा की पहली फिल्म 2002 में आई जिसका नाम Funtoosh था। साल 2003 में आई फिल्म ‘नेता जी सुभाषचंद्र बोस’ में उन्होंने हबीब-उर-रहमान का किरदार निभाया था। इसके साथ ही नरेंद्र ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में मुंबई के एक डॉन का रोल किया था। नरेंद्र ने अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में भी काम किया था।

नरेंद्र के करियर में ‘हमारी अधूरी कहानी’, मोहनजोदारो’, ‘फोर्स 2’ और ‘काबिल’ जैसी फ़िल्में शामिल है। उनके निधन पर कई मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Related posts

वीडियो: जापानी PM के स्वागत में तिरंगे के ऊपर लगा भाजपा का झंडा

Praveen Singh
8 years ago

IPL 10: वार्नर और हेनरीक्स की शतकीय साझेदारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिलाई जीत!

Namita
8 years ago

भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल बराक-8 का परीक्षण!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version