Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

कैराना उपचुनाव के लिए सपा ने विधानसभावार नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

2019 का लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाला है। इसके पहले भाजपा की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी हद तक लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। इस उपचुनाव में भाजपा के दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का नाम तय बताया जा रहा है वहीँ सपा से पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम के प्रत्याशी बनाए जाने की खबरें हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के एक दिग्गज नेता को इस उपचुनाव में जिम्मेदारी देकर सभी को हैरान कर दिया है।

सपा ने तेज की तैयारियाँ :

कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट की सभी विधानसभा सीटों पर 2-2 नेताओं को लगाया गया है। इन नेताओं की जिम्मेदारी दी गयी  है कि बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 3 दिन पूर्व ही कैराना सीट को लेकर नेताओं के साथ बैठक की जिसमें शामली और सहारनपुर जनपद में आने वाली पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। इस बैठक में जिले से आये कई नेताओं ने शिरकत की थी।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी :

अखिलेश यादव ने सपा नेताओं के साथ बैठक में कैराना उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और सुधाकर सिंह कश्यप, विधानसभा क्षेत्र शामली पर एमएलसी संजय लाठर और मांगेराम कश्यप, विधानसभा क्षेत्र थानाभवन पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद और एससी-एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, विधानसभा क्षेत्र गंगोह पर एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप और पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर तथा विधानसभा क्षेत्र नकुड़ पर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद और ब्रजराज सैनी को जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को अलग अलग विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी है।

Related posts

वीडियो: प्रेमी को आजमाने के लिए प्रेमीका ने चली चाल

Praveen Singh
7 years ago

Tips to include diamonds in day to day look

Shivani Arora
7 years ago

Get your nails healthy and shiny!

Shivani Arora
7 years ago
Exit mobile version