Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अखिलेश ने कहा, विधानपरिषद नहीं लोकसभा चुनाव लडूंगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 127वीं आम्बेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में भीमराव रामजी आम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सभी वर्ग के लोग आम्बेडकर जयंती मना रहे हैं। भीम राव आम्बेडकर के बलिदान को कोंई भुला नही सकता है। समाजवादी लोग नही भूल सकते। संविधान का जो रास्ता है उसपर सामाजवादी चलेंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा खुलासा किया।

भाजपा सरकार पर बोला हमला :

लखनऊ में प्रेस वार्ता में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हजारों एनकाउंटर हो रहे है। सरकार दोषी है, सरकार बचा रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार जबसे आई है घटनाएँ बढ़ रही हैं। डीजीपी और होम सेक्रेटरी जनता को धोखा दे रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में अन्याय हो रहा है। डीजीपी किसी की पार्टी का नही होता होम सेक्रेटरी किसी पार्टी का नही होता। उम्मीद है सीबीआई सच्चाई सामने लाएगी। मेरठ से लेकर पूरे प्रदेश में दलितों पर अन्याय हुआ है। मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे तो विपक्षियों को मौका मिलेगा। गुजरात में भी ऐसी ही घटना हुई है मगर 2 हफ्ते तक मामला छुपा रहा। आगरा, मेरठ, मुरादाबाद में रेप और छेड़छाड़ डकैती के मामले बढ़ें हैं।

लड़ेंगे लोकसभा चुनाव:

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में डॉ भीमराव रामजी आंबेडर को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब विधान परिषद नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा मैं अब लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा मगर समाजवादी पार्टी तय करेगी कि मैं किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ूं। अखिलेश यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ने की खबरें इन दिनों चल रही हैं मगर वे किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। खैर वे किसी सीट से लड़े, उन्हें जीतने में समस्या नहीं होनी चाहिये।

Related posts

क्रिकेटर युवराज सिंह के खेल की कायल हैं ट्विंकल खन्ना

Shashank
6 years ago

LowCapCrypto: A News Site Powered By Scoop Beats Covers Everything About Crypto/NFT

Desk
3 years ago

Celebrities wish India luck for Women’s World Cup final !

Minni Dixit
7 years ago
Exit mobile version