Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

नूरपुर उपचुनाव: दिवंगत भाजपा विधायक की पत्नी हो सकती हैं प्रत्याशी

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को अपने सहयोगी दलों की मदद से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस जीत से सपा और बसपा दोनों का हौंसला पहले से बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। इन उपचुनावों के बाद सभी की नजर उत्तर प्रदेश की 1 लोकसभा और विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई है। इस चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन ना होना तय हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नूरपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर एक बड़ा नाम सामने आ रहा है।

अवनी सिंह हो सकती हैं भाजपा प्रत्याशी :

बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा अपने दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह पर दांव लगा सकती हैं। लोकेंद्र सिंह को बिजनौर में भाजपा का सबसे कद्दावर नेता माना जाता है। ऐसे में भाजपा उनकी पत्नी पर दांव लगाकर जनता की सहानुभूति हासिल कर जीत सकती है। इनके अलावा कुछ अन्य स्थानीय नेता भी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालाँकि प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान करेगा। सियासी गलियारों में अवनी सिंह का नाम प्रत्याशी के लिए तय बताया जा रहा है।

सपा भी कर रही तैयारी :

2 सीटों पर भाजपा को शिकस्त देकर जोश से लबरेज सपा ने भी नूरपुर उपचुनाव की तैयारी कर ली है। इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग बैठक कर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री मूलचंद्र चौहान, मोहम्मद अरशद ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। ये दोनों ही जिले में सपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इसके अलावा अरसद चाँदपुर से पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालाँकि सपा और बसपा का गठबंधन इस उपचुनाव में नहीं होने वाला है।

Related posts

अचानक 4 बजे इस मशहूर अभिनेत्री के निधन से सदमे में आया बॉलीवुड

Shashank
7 years ago

Priyanka Chopra slays at the Royal Wedding and Reception of Prince Harry and Meghan Markle

Yogita
6 years ago

Video : स्वेटर वितरण में हुआ लाखों का घोटाला

Desk
7 years ago
Exit mobile version