Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

निजी संस्थान द्वारा कन्या सुरक्षा हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

Awareness campaign launched by the private institute for girl protection

राजधानी लखनऊ में कार्यरत निजी संस्था निवारण सेवा संस्थान द्वारा लखनऊ के सरकारी कन्या विद्यालयों में बालिका तथा कन्या सुरक्षा हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | जिसके तहत संस्था ने आज कश्मीरी मोहल्ला स्थित म्युनिसिपल गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता तथा आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया | संस्था संस्थापक वरुण देव गुप्ता ने बताया की संस्था लखनऊ शहर में जागरूकता अभियान चला रही है जिसका उद्देश्य बालिकाओं तथा कन्याओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था संस्था सुरक्षित तथा असुरक्षित स्पर्श एवं आत्म रक्षा की मुहीम छेड़े  हुए है | इस निजी संस्था द्वारा पूरी  तरह लड़कियों की सुरक्षा पर काम किया जायेगा. लड़कियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े नियमों के बारे में बताया जायेगा.

 

इस जागरूकता अभियान के तहत गर्ल्स कॉलेज मे जाकर तमाम शिविर लगाए गए और आगे भी इसी तरह शिविरों का आयोजन कर लड़कियों को उनकी सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी. कई बार लड़कियों को पता नहीं होता वे उनके साथ हो रहे गलत व्यवहार की शिकायत कहाँ करें. विशेष रूप से इन अभियान में अपने अधिकारों के बारे में लड़कियों को बताया जायेगा.

 

कार्यक्रम संचालक उज्जवल उर्फ़ अक्स लखनवी ने जानकारी देते हुए बताया की संस्था ने आज म्युनिसिपल गर्ल्स कॉलेज की करीब 800 छात्राओं के बीच में जागरूकता सेशन किया जहा कन्याओं को प्राथमिक सुरक्षा और सावधानियां बताई गयी साथ ही संस्था द्वारा आमंत्रित एक निजी मार्शल आर्ट अकाडेमी के कोच रूद्र एवं उनके शिष्यों ने यहाँ बच्चों को डेमो देके आत्म रक्षा के स्टेप्स सिखाये गए |

अक्स आगे कहते हैं की संस्था का उद्देश्य सीधा सा है लड़कियां कोमल है मगर कमज़ोर नहीं एहि उनकी संस्था का नारा है और इस तरह के कार्यक्रम कन्याओं में आत्म विश्वास का संचार करते हैं जिससे अपराध विरूद्ध खड़े होने में सहायता मिलती है | कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद तनवीर समेत प्रधानाचार्या तथा निवारण के सदस्यों में शैलेन्द्र, अंजली, प्रीती शर्मा, डॉ कोमल भार्गव तथा अस्मिता श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए |

Related posts

व्यंग्य: ‘योगी सरकार’ में ठीक से किडनैपिंग भी नही हो पा रही है!

Sudhir Kumar
8 years ago

स्पेन की फुटबॉल टीम में दो कश्मीरी लड़कों ने बनाई जगह

Namita
8 years ago

आइये जानते है, लहसुन खाने के फायदे!

Manisha Verma
9 years ago
Exit mobile version