गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग पेय पदार्थों पर अपनी निर्भरता बढ़ा देते हैं, कारण डिहाइड्रेशन की समस्या। गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह के पेय पदार्थ अपनाते हैं। पेय पदार्थों में लोगों द्वारा गन्ने का रस भी काफी लोकप्रिय है।

गन्ने के रस के फायदे:

  • गन्ने का रस एक प्राकृतिक ऊर्जा का स्त्रोत है।
  • इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • गन्ने का रस दांतों, हड्डियों, लीवर, किडनी के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • गन्ने के रस में ग्लूकोज और सुक्रोज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं।
  • गन्ने का रस गर्मी में पानी की कमी को दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय है।
  • गन्ने का रस पीलिया के मरीज के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • गन्ने के रस में मौजूद पोटैशियम शरीर में पाचन तंत्र सम्बन्धी परेशानियों को दूर करता है।
  • गन्ने का रस हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • गन्ने के रस में पाए जाने वाले मिनरल सांस की दुर्गन्ध को दूर करते हैं।
  • गन्ने के रस में मौजूद कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • गन्ने के रस से शरीर में खून की कमी से होने वाले रोगों में आराम मिलता है।
  • गन्ने के रस को ताज़ा ही पीना चाहिए, देर तक रखे हुए रस में जहरीले तत्वों का असर बढ़ जाता है। इसके अलावा खुले में बिक रहे रस को पीने से बचें वो आपको बीमार कर सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें