[nextpage title=”bigg boss” ]

सभी को हमेशा से ‘बिग बॉस’ का इंतजार रहता है। इस शो में दिखाया गया मसाला, ट्विस्ट और काफी कुछ शायद ही किसी अन्य शो में देखने को मिलता होगा। इसी शो में कई ऐसी जोड़ियां बनी जिन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी मगर बाहर की दुनिया की चमक में जाते ही उनके सारे वादें और कसमें टूट गये। बिग बॉस को वैसे तो कई लोगो ने होस्ट किया हुआ है मगर सलमान खान पिछले 6 सीजन से इसे होस्ट कर रहे है। अब इसके 11वें संस्करण का भी ऐलान हो गया जिसके प्रतिभागियों (contestants) की सूची अब लीक हो चुकी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”bigg boss2″ ]

कबीर बेदी :

  • 16 जनवरी 1946 को जन्में कबीर बेदी एक बहुत ही प्रसिद्द अदाकार है।
  • कबीर ने फिल्मों के साथ ही टेलीविजन में भी अपना योगदान दिया है।
  • उन्होंने अब तक 4 शादियाँ की हुई है जिससे इनके चार बच्चे है।
  • कबीर की बेटी पूजा बेदी भी बिग बॉस के एक संस्करण का हिस्सा रह चुकी है।

ढिंचक पूजा :

  • आज के युवाओं में इस लड़की का नाम बहुत तेजी से फ़ैल रहा है।
  • बेमतलब तरह के बिना सुर वाले गाने गाकर इस लड़की ने बहुत नाम कमाया है।
  • सभी जानते है कि इस लड़की को गाना नहीं आता फिर भी लोग इसके वीडियो देखते है।
  • पूजा कहती है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या कह रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”bigg boss3″ ]

निया शर्मा :

  • पूरे एशिया में तीसरे नंबर की सेक्सी लड़की का खिताब निया के नाम है।
  • निया ने अपने करियर की शुरुआत सास-बहू वाले टीवी धारावाहिकों से की थी।
  • मगर विक्रम भट्ट के शो ‘ट्विस्टेड’ में निया के किये हुए सीन ने उनकी पुरानी छवि को तोड़ दिया है।
  • अगर निया शर्मा बिग बॉस में आती है तो दर्शको का पूरा मनोरंजन होने वाला है।

गीता फ़ोगाट :

  • भारत देश में गीता फ़ोगाट को हरियाणा की बेटी के नाम से जाना जाता है।
  • गीता ने 2009 में जालंधर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।
  • साथ ही उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
  • महिला कुश्ती में भारत को पहला स्वर्ण पदक गीता ने ही दिलाया था।
  • गीता इस समय हरियाणा पुलिस में DSP के पद पर तैनात है।

हालाँकि अभी तक बिग बॉस या चैनल की तरफ से इन नामो की पुष्टि नहीं हुई है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें