Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

2019 में गठबंधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस बार के लोकसभा चुनावों में सपा और बसपा का गठबंधन देखने को मिलेगा जो काफी हैरान कर देने वाला है। इस गठबंधन का असर पहले ही गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनावों में देखने को मिल चुका है जिससे भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा ने भी इस गठबंधन की काट आखिरकार निकाल ली है। भाजपा अब सपा-बसपा के रास्ते पर चलते हुए गठबंधन करने जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया खुलासा :

मेरठ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुआ-बबुआ के गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। बीजेपी सांसद ने कहा कि भाजपा सीधे जनता से गठबंधन करेगी और जनता के गठबंधन के दम पर ही एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कामों का जनता स्वागत कर रही है। हमारी सरकार जनता के हितों के लिए नई योजनाएं ला रही है। भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। निश्चित तौर पर हम 2014 से बड़ी जीत 2019 में दर्ज करने जा रहे हैं।

सपा-बसपा पर बोला हमला :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस दल में हर कार्यकर्ता को आदर और सम्मान मिलता है। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। केंद्र की तरह प्रदेश सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही कड़ा कानून लाने वाली है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि जनता जानती है कि यह गठबंधन केवल दिखावा है। दो विपरीत विचारधारा के लोगों के बीच हुआ गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल पाता है। उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

Related posts

भारतीय रेल मंत्रालय का तीर्थ यात्रियों को तोहफा, बजट फ्रेंडली पैकेज के तहत कराएगी ‘भारत दर्शन’!

Divyang Dixit
8 years ago

PM को शादी का कार्ड देने गए युवराज से हुई ये गलती

Namita
8 years ago

लखनऊ:- भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए ऑनलाइन परीक्षा और नयी भर्ती प्रक्रिया लागू 

Desk
1 year ago
Exit mobile version