क्या आप ब्रेकअप के बाद उदास रहने लगे हैं, अकेले रहना पसंद करते हैं, किसी से बात करने की इच्छा नही हो रही है…अब तक अगर इसी में उलझे हैं तो अब इससे बाहर निकलिए जनाब बड़े बुजुर्गों वाली बात नही सुनी क्या…’जो होता है वह अच्छे के लिए होता है’…आप भी इस बात को मानिए और आगे बढ़िए। अगर फिर भी आगे नही बढ़ पा रहे हैं तो लीजिए इनका सहारा जो आपको मूवऑन करने में मदद करेंगे।

लीजिए दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों का सहारा :

  • अगर आप ब्रेकअप के बाद उदास रहने लगे हैं तो आप उन लोगों के साथ रहें जिनके साथ आपको बाहर घूमना-फिरना पसंद है।
  • ब्रेकअप के समय पर एक सपोर्ट सिस्टम आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • एक ऐसा सपोर्ट सिस्‍टम जो आपको कुछ देर के लिए ही सही पर सारी टेंशन से दूर कर देगा।
  • आप अपने दोस्‍तों के साथ समय बिताएं, अपने फैमिली के साथ या फिर जिसके साथ भी आप चाहें।

बीते हुए कल को याद मत कीजिए :

  • आप अपने बीते हुए कल के बारे में मत सोचिए खासतौर पर ब्रेकअप वाले रिलेशनशिप के बारे में।
  • घर में खुद को कैद करने की जगह बाहर निकालिए और लोगों के साथ समय व्यतीत कीजिए और नये लोगों से मिलिए।
  • दुनिया में उसके सिवा और भी बहुत लोग हैं और आपके साथ तो कोई भी खुद को लकी महसूस करेगा।

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पुराने रिश्ते भुलाइए :

  • जिससे आपका ब्रेकअप हुआ है उससे सारे रिश्‍तेनाते खत्‍म कर लें।
  • क्योंकि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पूराने रिश्‍तों को भूलना कई बार जरूरी हो जाता है।
और जनाब ‘ब्रेकअप सांग’ याद है न तो इसी बात पर एक बार इस गाने को सुन ही लें…

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें