Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

खुलासा: HELICOPTER से मंहगा है ये अनोखा भैंसा

आजकल के समय में अच्छी खासी क्वालीफिकेशन और लाख कोशिशों के बाद भी ढंग की सैलरी वाली नौकरी मिलना मुश्किल हो चला है।देश में लाखों बीटेक, एमबीए किए हुए युवा बेरोजगार घूम रहे हैं.. ऐसे में आपसे कोई ये बताए कि एक भैंसा महीने के हजारों नही लाखों कमाता है तो शायद आपकों उस पर विश्वास ना हो। हरियाणा का नाम इस समय सभी के जेहन में ताजा बना हुआ है। साध्वी से रेप केस में जेल गए राम रहीम के कारण हरियाणा पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है। राम रहीम के अलावा अब हरियाणा को लेकर एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ये खबर ऐसी है जो शायद सभी को हैरान कर देगी।

शराब पीकर कमाता है लाखों :

हरियाणा में राम रहीम का मुद्दा इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में छाया हुआ है। सभी लोग राम रहीम के बारे में लगातार खुलते जा रहे राज जानकर हैरान हो गए हैं। मगर इसके पहले से ही हरियाणा एक और अच्छी बात को लेकर देश भर में मशहूर हैं।

दरअसल यहाँ पर एक भैंसा है जिसकी इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है। ये भैंसा रोज शराब पीता है और महीने में लगभग 16 लाख रूपये तक कमा लेता है। सुल्तान नाम के भैंसे की कीमत इसके मालिक ने 21 करोड़ रूपये रखी है। भैंसे के मालिक ने बताया कि इसने कई आयोजन में बड़े-बड़े पुरस्कार जीते हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास इसी नस्ल के कई और भैंसे है जिन्हें वे पालते हैं।

इस भैंसे को हर रोज 35 किलो चारा और 10 किलो के आस-पास दूध दिया जाता है। इसके मालिक ने बताया कि ये लगभग 2500 रूपये का चारा हर रोज खा जाता है। खाने के बाद ये शाही भैंसा शराब का सेवन भी करता है। हर रोज के हिसाब से इसका मालिक भैंसे को अलग-अलग ब्रांड की शराब पिलाता है।

Related posts

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से हटाया गया

Namita
8 years ago

सचिन तेंदुलकर ने किया अपने गोद लिए गाँव का दौरा, ज़ाहिर की अपनी ख़ुशी

Namita
8 years ago

Study: Global blind population set to triple by 2050

Shivani Arora
7 years ago
Exit mobile version