Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

चीन दे रहा सिर्फ 13 रुपए में किराए पर गर्लफ्रेंड

girlfriend on rent

दुनिया में तेजी से इतने बदलाव हो रहे हैं कि अगले पल यहाँ क्या नया हो जाए, किसी को खबर नहीं है। हमारे देश से ज्यादा हैरान कर देने वाली घटनाएँ तो विदेशों से सुनने को मिलती हैं। आज के समय में अब दुनिया में ऐसी आश्चर्यजनक नौकरियां आई है जिनके बारे में जानकार किसी को भी यकीन करना भी मुश्किल हो जाएगा। इस दुनिया में एक ऐसा शॉपिंग सेंटर खुल गया है जहाँ किराए पर लोग आपके लिए गर्लफ्रेंड मुहैया कराते हैं। आपको सुनकर हंसी आ रही होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है।

चीन में खुला शॉपिंग सेंटर :

हर लड़के की ख्वाइश होती है कि उसका कोई ऐसा साथी हो जो उससे प्यार भरी बातें और हंसी मजाक करे। जरूरी नहीं कि सभी लड़कों की गर्लफ्रेंड हो, ऐसे में अब हमारे पड़ोसी देश चीन में एक ऐसा शॉपिंग सेंटर खुला है जो आपकी गर्लफ्रेंड की आवश्यकता को पूरा कर सकता है।

girlfriend on rent

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन के शहर हुआन में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर रखा है। यहां वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट पर आपको कई खूबसूरत लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी.

girlfriend on rent

अगर आप चाहे तो इनमें से किसी को भी डेट कर सकते हैंमगर आपको इसके लिए आपको बस एक छोटी सी शर्त माननी पड़ेगी।

अगर आप इन लड़कियों के साथ समय बिताना चाहते हैं तो आपको छोटी सी कीमत अदा करनी होगी। जिस लड़की को चाहे आप चुन सकते हैं और बदले में आपको महज 13 रुपये चुकाने होंगे। हालाँकि देखा जाए तो यह कोई बड़ी कीमत नहीं है और इतने रुपए तो गर्लफ्रेंड लेने के लिए कोइ भी तैयार होगा। पैसे देने के बाद आप अपनी मनपसंद लड़की के साथ 20 मिनट बिता सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ी शर्त है कि आप लड़की को बिना उसकी मर्जी के छू नहीं सकते।

सिर्फ चीन में नहीं, पूरी दुनिया में किराए पर अब गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड मिलने लगे हैं। लड़के और लड़कियों ने तो इस काम को अपना प्रोफेशन बना लिया है। उनकी अच्छी खासी आमदनी भी हो जाती है। यह ट्रेंड पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। बहुत से ऐसे लोग जिनके पास गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं है और वह अपने जीवन में उनकी कमी महसूस करते हैं।

Related posts

वीडियो: जब बंदर ने नदी में फंसे कुत्ते को इस तरह निकाला बाहर!

Praveen Singh
8 years ago

OMG: सरेआम प्रियंका ने करण को जड़ा जोरदार थप्पड़, मचा हडकंप

Praveen Singh
7 years ago

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 17,000 करोड़ रुपये का जुर्माना!

Deepti Chaurasia
8 years ago
Exit mobile version