Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

देश में छाया मातम, सरेआम दिग्गज नेता की गोली मारकर हत्या

बॉलीवुड कलाकारों की मौत के बाद देश में एक बार फिर एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। 2018 में प्रवेश करने के साथ ही कई बड़े नेताओं ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक बार फिर से देश की राजनीति के एक बड़े नेता की मौत हुई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि एक कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या की गयी है और वो भी दिल्ली में जो कि देश की राष्ट्रीय राजधानी है।

कांग्रेस नेता की हुई मौत :

दिल्ली में भलस्वा फ्लाइओवर से कांग्रेस नेता की कार गुज़र रही थी। तभी वहां से एक गाड़ी और निकली जो उन्हें रास्ता नहीं दे रही थी। खबर के मुताबिक गीता कॉलोनी निवासी विनोद अपने भांजे के साथ जीटी करनाल रोड से घर की तरफ लौट रहे थे कि तभी उनकी वैगन-R पास से गुज़र रही एक ECO से टच हो गयी तो नेता ने उन्हें ध्यान से चलने को कहा। मगर दूसरी गाड़ी में बैठे कुछ लड़कों ने इसे अपनी तौहीन समझा और आगे जाकर कांग्रेस नेता की कार ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ और बीच में एक लड़के ने अचानक कांग्रेस नेता को गोली मार दी। मौके पर ही 43 वर्षीय नेता की मौत हो गयी थी।

चश्मदीद ने बताई आपबीती :

कांग्रेस नेता विनोद मेहता 43 वर्ष के थे और उस रात अपने भतीजे के साथ कहीं जा रहे थे। उन्होंने अपने 16 साल के भतीजे को गोद ले रखा था और उनकी बीवी उनसे अलग रह रही थी। पूरे घटना को उनके भतीजे ने देखा जिससे वो काफी डर गया था। पुलिस को उसने बताया है कि “मामा को फ्लाइओवर पर कार रोकनी पड़ी। वे लोग गाली-गलौज करने लगे। मामा कार से नीचे उतर गए। कहासुनी और धक्का-मुक्की होने लगी। तभी एक युवक अपने साथी की तरफ इशारा करके कहा, जानता है ये कौन है… ये मिनट से पहले सामान टिका देता है. विनोद ने उसकी धमकी को नजरंदाज किया तो उस युवक ने अपने साथी को कहा कि मार.. मार… इसको गोली मार. तभी दूसरे युवक ने कट्टा निकाला और मामा के सीने में नजदीक गोली मार दी।

Related posts

शादियों में ट्राई करें नया स्टाइलिश लुक

Yogita
6 years ago

स्कूली लड़कियों के साथ किम जोंग करता है घिनौना काम और देता है दर्दनाक सजा

Shashank
6 years ago

सड़क पर झाडू लगाने वाली लड़की रातों-रात बनी स्टार

Shashank
6 years ago
Exit mobile version