Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियो: व्हीलचेयर के लिए एक दिव्यांग के साथ हुआ जानवरों जैसा सलूक

Handicapped Man Fights for Wheelchair

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली सरकार के एक मंत्री की काली करतूत सुनकर आप दंग रह जायेंगे। दिल्ली सचिवालय में शारीरिक रूप से 90 फीसदी दिव्यांग के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने दिल्ली सरकार से अपने लिए एक व्हीलचेयर की मांग की थी। व्हीलचेयर के लिए इस शख्स के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया गया।

क्लिक करें और देखें वीडियो:

वीडियो में पैरो से लाचार दिव्यांग अपना नाम राजा भैया और सरिता विहार, दिल्ली का रहने वाला बता रहा है। सचिवालय के बाहर बैठे राजा भैया का कहना है कि पुरानी व्हीलचेयर टूट जाने पर उसने नई व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया था। वह पिछले 6 महीने से सामाजिक न्याय मंत्री संदीप कुमार से नई व्हीलचेयर की मांग कर रहा था। उसने मुख्यमंत्री कार्यालय का भी दरवाजा खटखटाया। लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। इस बार फिर जब वह सचिवालय पहुंचा, तो उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया गया।

Related posts

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्क वॉ ने विराट कोहली पर की तीखी टिप्पणी

Namita
8 years ago

ट्रेन में चोरी कर रही महिला की लोगों ने की पिटाई

Shashank
7 years ago

लोकसभा चुनाव में आज़मगढ़ से अमर सिंह हो सकते हैं सुभासपा प्रत्याशी

Shashank
7 years ago
Exit mobile version