Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

जानें, 1 फिल्म का कितना चार्ज करती हैं TOP 5 भोजपुरी एक्ट्रेस

bhojpuri actresses fees

बॉलीवुड स्टार्स के बारे में ज्यादातर लोग जानते ही हैं कि वो एक फिल्म बनाने के कितना पैसे लेते हैं लेकिन भोजपुरी स्टार्स फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते हैं, ये शायद कुछ लोग जानते होंगे। भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेसेस की अहम भूमिका होती है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस में इतना टैलेंट और ग्लैमर होता है कि वह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट करा सकती हैं। अगर भोजपुरी एक्ट्रेसेस की फीस की बात करें तो ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से काफी पीछे हैं। यहाँ जान सकते हैं कि भोजपुरी एक्ट्रेसेस एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजीवुड अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने 2014 में भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ था।

इस फिल्म में उनके को-स्टार दिनेश लाल यादव थे। आम्रपाली ने दिनेश के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला-2’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये एक फिल्म के 7-9 लाख रूपये तक फीस लेती हैं।

मोनालिसा

बिग बॉस में प्रतिभाग कर चुकी मोनालिसा कोलकाता की रहने वाली हैं और इनको अंतरा बिस्वास के नाम से जाना जाता है।

मोनालिसा हिंदी, बांग्ला, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में भी काम किया है। ये एक फिल्म के 5-7 लाख रूपये तक लेती हैं।

रानी चटर्जी

अभिनेत्री रानी चटर्जी मुंबई की रहने वाली हैं और ये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इनकी डेब्यू फिल्म राजनेता बन चुके मनोज तिवारी के साथ ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ थी। साल 2003 में आई फिल्म भोजपुरी ब्लॉकबस्टर बनी थी। इस फिल्म में उनके हीरो दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी थे। ये एक फ़िल्म के 6-8 लाख रूपए लेती हैं।

bhojpuri actresses fees

पाखी हेगड़े

अभिनेत्री पाखी मुंबई की रहने वाली हैं और उन्होंने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव से शादी की है। पाखी भोजपुरी के साथ-साथ कन्नड़ फिल्मों में भी काम करती हैं। पाखी और दिनेश लाल यादव की जोड़ी साल 2010-14 तक चर्चित रही थी और इस जोड़ी ने चार साल में कई हिट फ़िल्में की है। ये एक फिल्म के लिए 2-4 लाख रूपये तक लेती हैं।

अक्षरा सिंह

अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई में हुआ है। इन्होंने साल 2013 में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इनकी डेब्यू फिल्म ‘सत्यमेव जयते थी जिसमें इनके हीरो रवि किशन थे। ये एक फिल्म का 2-3 लाख रूपये फीस लेती हैं।

Related posts

खुलासा: ये हैं भारत के सबसे ‘अमीर भिखारी’, किसी के पास है फ्लैट तो किसी के पास…

Shashank
8 years ago

खुलासा: सामने आया श्रीदेवी के कमरा नंबर 2201 का सच, बॉलीवुड में मचा हड़कंप

Praveen Singh
7 years ago

Marijuana ups risk of death from hypertension

Shivani Arora
8 years ago
Exit mobile version