टेनिस के चाहने वाले दुनिया भर में है और ये गेम लोगो की दिलों में बस गया है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। हम आपको आज टेनिस जगत की कुछ सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों से मिलवाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप भी उनके दिवाने हो जाएंगे और जरूर कहेंगे कि ये तो फ़िल्मी अभिनेत्रियों से ज्यादा खूबसूरत है। आज हम जिन महिला टेनिस खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, वे किसी मायने में मॉडल से कम नहीं है और खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती है।

डेनमार्क की खिलाड़ी हैं नंबर 1 :

  • कैरोलीन वोजनियाकी डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2005 में अपने टेनिस करियर की शुरुआत की थी और 2010 में बिना कोई ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बन गई थीं। वह दो बार 2009 और 2014 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं। उनकी गिनती दुनिया की सबसे हॉट टेनिस खिलाड़ीयों में होती है। कैरोलीन 2011 से 2014 तक उत्तरी आयरिश के पेशेवर गोल्फर रोरी मैकिल्रॉय के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी है। ट्विटर पर उनके 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।

hottest tennis female players

  • मारिया शारापोवा भी दुनिया की काफी चर्चित टेनिस खिलाड़ी हैं। इन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत टेनिस खिलाड़ी कहा जाता है। मारिया शारापोवा खूबसूरती की जबरदस्त मिसाल है। मारिया अपने खेल के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जातीं हैं। शारापोवा 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं हैं और वो दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। शारापोवा दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ियों में शुमार है।

hottest tennis female players

  • एना कोर्निकोवा रूस की टेनिस खिलाड़ी होने के अलावा एक मॉडल है। एना कोर्निकोवा दिखने में बहुत खूबसूरत है। उन्हें देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। एना को दुनिया की सबसे हॉट टेनिस खिलाड़ी होने का दर्जा प्राप्त है। एना ने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया है। वह 2 आईटीएफ खिताब जीत चुकी है। 1998 में कोर्निकोवा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (16) हासिल की थी। हालांकि एना अब टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं और वो सिर्फ प्रदर्शनी मैच ही खेलतीं हैं।

hottest tennis female players

  • लक्समबर्ग की टेनिस खिलाड़ी मैंडी मिनेला भी खूबसूरती के मामले में पीछे नहीं हैं। मिनेला ने डब्ल्यूटीए दौरे पर दो युगल खिताब जीते हैं, इसके अलावा 9 सिंगल और आईटीएफ के दौरे पर पांच डबल्स खिताब अपने नाम किए हैं। 17 सितंबर 2012 को, वह दुनिया की 66 वीं रैंकिंग के सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग में पहुंची थी। अपनी फिटनेस और खूबसूरत बॉडी के चलते उन्हें विंबलडन 2013 में सबसे सेक्सी खिलाड़ी चुना गया था।

hottest tennis female players

  • एना इवानोविच स्पेन की टेनिस खिलाड़ी हैं जो काफी खूबसूरत और हॉट हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे टेनिस जगत में होते हैं। एना इवानोविक ने साल 2003 में टेनिस की दुनिया में कदम रखा था। 2008 के फ्रेंच ओपन में उन्होंने दीनारा सफीना को हराकर नंबर 1 की रैंकिंग हासिल की थी जिसके बाद वह चर्चा में आई थी। इवानोविक ने 16 डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किए हैं।

hottest tennis female players

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें