अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल :

आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव फिरोजाबाद में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए देश और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर जमकर हमला बोला। सपा नेता रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद के सपा कार्यालय पर पहुँच कर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश का बजट वित्त मंत्री ने नहीं, किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा वालों का न्यायपालिका पर पर कब्जा हो चुका है। इस दौरान रामगोपाल यादव ने AIMIM के पूर्व जिलाध्यक्ष एहतेशाम अली को सपा में शामिल कराया। AIMIM नेता के अलावा करीब आधा दर्जन पार्षद भी समाजवादी पार्टी में आज शामिल हो गये हैं। रामगोपाल ने कहा कि इनके आने से निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें