Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

यूपी के दिग्गज नेता को रामगोपाल ने कराया सपा में शामिल

former aimim district president 2

former aimim district president 2

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरे दलों से आये नेताओं को भी सपा अध्यक्ष पार्टी में शामिल करा रहे हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश के एक बड़े नेता को आज सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी में शामिल कराया है जिसके बाद कई चर्चाएँ शुरू हो गयीं हैं।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल :

आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव फिरोजाबाद में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए देश और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर जमकर हमला बोला। सपा नेता रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद के सपा कार्यालय पर पहुँच कर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश का बजट वित्त मंत्री ने नहीं, किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा वालों का न्यायपालिका पर पर कब्जा हो चुका है। इस दौरान रामगोपाल यादव ने AIMIM के पूर्व जिलाध्यक्ष एहतेशाम अली को सपा में शामिल कराया। AIMIM नेता के अलावा करीब आधा दर्जन पार्षद भी समाजवादी पार्टी में आज शामिल हो गये हैं। रामगोपाल ने कहा कि इनके आने से निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Related posts

5 सितंबर : जानें आज का राशिफल

Deepti Chaurasia
8 years ago

वीडियो: ट्रेन के नीचे लेटा रहा शख्स, अनोखी तरकीब से बची जान!

Praveen Singh
8 years ago

वीडियो: यह कारनामा देखने से पहले अपने दिल को मजबूत कर लें!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version