Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

मशहूर अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, ‘मिस इंडिया’ बनकर हो गयी जिंदगी बर्बाद

भारत जैसे बड़े देश में मॉडलिंग करने वाली लड़कियों का सपना होता है कि वह अपने जीवन में एक बार मिस इंडिया का ताज अपने नाम अवश्य करे। मिस इंडिया के ताज को हासिल करने वाली कई लड़कियां जहाँ अनेको क्षेत्रो में बेहद कामयाब रही हैं, वही एक ऐसा पहला मामला सामने आया हैं जिसने सौन्दर्य प्रतियोगीताओ की एक ऐसी सच्चाई से सबको रूबरू करवाया हैं जो अब तक पर्दे के पीछे ही छिपी थी। आज हम आपको इस सच्चाई के बारे में विस्तार से बतायेंगे जिसके बारे में जानकर सभी हैरान रह जायेंगे।

हैरान कर देने वाला खुलासा :

मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग ले चुकी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए जो बताया हैं उसको जानकर हर कोई हैरान हैं। 2013 में मिस इंडिया बनने वाली सोभिता धुलिपला ने दर्द बयां करते हुए कहा कि सौन्दर्य प्रतियोगिताओ के एक राज से भी पर्दा उठा दिया हैं।

former miss india

सोभिता धुलिपला ने बेहिचक कहा कि 2013 में मिस इंडिया के लिए प्रतियोगिता में पहुँचने से ताज अपने नाम करने तक कई बार उन्होंने अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता करना पड़ा हैं।

25 वर्षीय पूर्व मिस इंडिया सोभिता धुलिपला ने बॉलीवुड में अपना पदार्पण अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’से किया था। सोभिता धुलिपला ने आगे बोलते हुए कहा की,”अपने दोस्तों की बात मानकर में मिस इंडिया का ऑडिशन देने गयी थी।

मैं सिर्फ अपने दोस्तों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पहला राउंड पार करना चाहती थी लेकिन जब मैंने सफलतापूर्व पहला राउंड पार कर लिया तो मेरे मन में आगे बढने की तीव्र इच्छा उत्पन हो गयी थी।”

 

 

 

पूर्व मिस इंडिया सोभिता धुलिपला ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान में कम्फर्ट फील नही कर रही थी, मुझे कमजोरी का एहसास हो रहा था। खुद को ही पहचान नही रही थी, ऐसी किसी प्रतियोगिता में आपको ये एहसास होता हैं की आप केवल दुसरो का मनोरंजन कर रहे हैं, बशर्ते की आप आकर्षक हो।

Related posts

यहां चोरों के पीछे दौड़ेगी रोबोट पुलिस!

Deepti Chaurasia
8 years ago

Bollywood Celebs spotted at PVR Juhu in Mumbai

Yogita
7 years ago

फिर से लगातार छह छक्के लगाना चाहते हैं युवराज सिंह!

Namita
8 years ago
Exit mobile version