Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

EURO 2016: ‘ग्रुप ए’ से फ्रांस का मुकाबला अल्बानिया की टीम से!

EURO 2016 में आज ‘ग्रुप ए’ में फ्रांस और अल्बानिया की टीमों का मुकाबला होगा। जिसका सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार देर रात 12.30 बजे किया जायेगा।

फ्रांस दर्ज कर चुका है जीत:

यूरो 2016 में आज ग्रुप ए से फ्रांस और अल्बानिया की टीम आपस में भिड़ेंगी। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना अपना पहला मैच खेल चुकी हैं। फ्रांस की टीम ने अपने पहले मैच में रोमानिया को हराया था। फ्रांस ने यह मैच 2-1 से जीता था। फ्रांस ने पहला गोल 57वें मिनट में किया जिसे रोमानिया ने 65वें मिनट में बराबर कर दिया। 89वें में किये गए गोल की मदद से फ्रांस ने रोमानिया को हरा दिया। वहीँ अल्बानिया को स्विट्ज़रलैंड ने अपने पहले मैच में 1-0 से हरा दिया था। स्विट्ज़रलैंड ने मैच के शुरू में ही स्कोर 1-0 कर दिया था। यह गोल मैच के 5वें मिनट में आया था।

एक रोचक मुकाबले की उम्मीद:

यूरो 2016 में आज ग्रुप ए से फ्रांस और अल्बानिया की टीमों के बीच मुकाबला खेला जायेगा। एक ओर जहाँ फ्रांस की टीम अपना पहला मैच 2-1 से जीतकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत कर चुके हैं, वहीँ अल्बानिया को स्विट्ज़रलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि, फ्रांस ही इस बार यूरो कप की मेजबानी कर रहा था है, ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को एक रोचक मुकाबला मिलने की उम्मीद है। तो वहीँ फ्रांस के प्रशंसक अपनी टीम की जीत की लय को ही देखना चाहेंगे।

Related posts

साइना नेहवाल ने जीता मलेशिया मास्टर्स का खिताब

Namita
8 years ago

बुजुर्गों के लिए चॉकलेट फायदेमंद, हो सकती हैं ये परेशानियां दूर!

Deepti Chaurasia
7 years ago

VIDEO: चौक के सर्राफा बाजार में कुछ इस अंदाज में मनाई गई होली

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version