Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अगर 999 सीढ़ियां चढ़ सकते हैं तो यहां मिलेगा स्वर्ग!

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL” ]

चीन का तियानमेन माउंटेन सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, जिसकी वजह भी बेहद ख़ास है। दरअसल इस जगह पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है, जिसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाता है। जिसके बारे में चीन के लोगों का मानना है कि यह जगह पृथ्वी से ईश्वर तक पहुँचने का सबसे निकटतम साधन है। करीब 5 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित यह अद्भुत गुफा 253 ईस्वी में पहाड़ के कुछ हिस्से टूटने से बनी है। इसकी लंबाई लगभग 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 5 ” ]

इतनी ऊंचाई पर होने के कारण तियानमेन गुफा हमेशा बादलों से घिरी रहती है। प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच बादलों से घिरी इस जगह पर पहुँचने पर लोगों को स्वर्ग का अनुभव होता है। शायद यही वजह है कि इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाता है। यहाँ हर साल हजारों की संख्या में सैलानी पहुँचते हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 2″ ]

सैलानी इस जगह तक सड़क और केबल वे के जरिये पहुँचते हैं। इतनी ऊंचाई पर स्थित यह केबल वे दुनिया का सबसे लंबा (24459 फीट) केबल वे है, जिसकी वजह से इसका नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

सड़क या केबल वे के बाद आगे का पूरा रास्ता सीढ़ियों के जरिये तय किया जाता है। 999 सीढ़ियां चढ़कर ही सैलानी इस गुफा तक पहुँच पाते हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 3 ” ]

माना जाता है कि इस गुफा में आज भी कई रहस्य छिपे हुए हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस गुफा में खजाना भी छिपा हुआ है। जिसे ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आज तक कोई भी इसमें कामयाब नहीं हुआ।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 4″ ]
 
बताया जाता है कि 20वीं शताब्दी में तियानमेन पर्वत पर एक झरना भी था, जो समय के साथ पूरी तरह से गायब हो गया। यहाँ पर एक बौद्ध मठ भी है।

[/nextpage]

Related posts

बेकाबू भीड़ ने डांसर सपना चौधरी के साथ की गलत हरकत

Shashank
6 years ago

ज्योतिष पढ़ें राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन। 15 मई 2018

Shivani Awasthi
6 years ago

पुलिसकर्मी का घिनौना कृत्य, खुलेआम कर रहा था महिलाओं के साथ छेड़छाड़!

Kumar
8 years ago
Exit mobile version