हॉकी के महान खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का देहांत 20 जुलाई को हुआ था। अखिलेश यादव सरकार ने उनके नाम पर स्टेडियम का नाम रखने का फैसला किया है। गोमतीनगर के विजयंत खण्ड स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर उसे पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम किया जायेगा।

कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने अखिलेश सरकार के इस फैसले को सराहनीय बताया है और कहा है कि शायद इस कदम से युवाओं का ध्यान हॉकी की तरफ फिर से जाए। इन खिलाड़ियों का कहना है कि हॉकी अपना अस्तिव खो रही है और ऐसे में मोहम्मद शाहिद के नाम पर स्टेडियम का नामकरण किया जाना इस खेल की पहचान को प्रदेश में वापस लाने के कामयाब हो सकता है।

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै ने मोहम्मद शाहिद को हॉकी का भगवान कहा था। ड्रिब्लिंग के उस्ताद शाहिद भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य थे जब भारत ने 1980 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

इस हॉकी खिलाड़ी की मृत्यु के बाद पूरा देश शोक में डूब गया था और पीएम मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने गहरा शोक प्रकट किया था और एक अपूर्णीय क्षति बताया था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें