हॉकी इंडिया ने साफ किया कि वह पाकिस्तान के साथ तब तक कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी जब तक पाकिस्तान हॉकी महासंघ 2014 चैपियंस ट्रॉफी के दौरान के दौरान अपने खिलाड़ियो के गैर पेशेवर व्यवहार के लिए बिना शर्त लिखित माफी नहीं सौंपता।
हॉकी इंडिया ने दिए स्पष्ट संदेश-
- 2014 में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों गैर पेशेवर व्यवहार किया था।
- खिलाडि़यों ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के बाद अपनी टी-शर्ट निकालकर दर्शकों की ओर अश्लील इशारे किए थे।
- इसका तीव्र विरोध हुआ था।
- पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव शाहबाज़ अहमद हाल ही में कहा था कि 2014 में चैपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी खिलाड़ियो द्वारा किये गये व्यवहार के कारन ही उन्हें पाकिस्तानी टीम को विश्व कप में भाग लेने से रोका गया।
- हॉकी इंडिया ने कहा, ‘पाकिस्तान के विश्व कप में नहीं भाग लेने का एकमात्र कारण उनकी वीजा के लिए देरी से आवेदन करना था।’
- हॉकी इंडिया के मुताबिक पीएचएफ वीजा का आवेदन को सौंपने की समय सीमा का पालन करने में नाकाम रहा था।
- आगे हॉकी इंडिया के अनुसार इसलिए हॉकी इंडिया को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
- पाकिस्तान को ऐसे निराधार आरोप लगाने से बाज आना चाहिए।