एशियाई खेल 2014 में महिला रिले में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली धावक प्रियंका पवार पर नाडा ने 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। प्रियंका पर यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया क्योंकि वह दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें… दो दिवसीय भारत दौरे पर आयेंगे जापान के पीएम

8 साल तक लगा प्रतिबंध :

  • एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली धावक प्रियंका पवार पर नाडा ने 8 साल का बैन लगा दिया गया है।
  • प्रियंका को हैदराबाद में इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रप्रतिबंधित दवाओं के सेवन के टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया।
  • जिस कारण नाडा ने धावक पर 8 साल तक प्रतिबंध लगा दिया है।
  • यह चैंपियनशिप पिछले साल 28 जून से दो जुलाई के बीच खेली गई थी।
  • तब से उन पर अस्थायी प्रतिबंध था।

यह भी पढ़ें… PoK में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक करने के सभी रहस्‍य का खुलासा

दूसरी बार हुईं डोप टेस्ट में फेल :

  • एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट प्रियंका पवार दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हुई हैं।
  • प्रियंका इससे पहले 2011 में भी डोप टेस्ट में असफल रही थीं।
  • दो साल के प्रतिबंध के बाद वह 2013 में वापस आई थीं।
  • उन्हें राष्ट्रीय शिविर में भी जगह मिली थी और इंचोन में खेले गए एशियाई खेलों में भी शामिल किया गया था।
  • साल 2014 में प्रियंका सहित पांच अन्य एथलीट एनआईएस पटिलाया में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा किए गए डोप टेस्ट एनाबोविल स्टेरॉइट के सेवन का दोषी पाया गया था।
  • इसके बाद उनपर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  • लेकिन एक बार फिर वह नाडा के डोपिंग परीक्षण में डोपिंग की दोषी पाई गई हैं।
  • जिसके बाद नाडा ने 8 साल तक प्रतिबंध लगाया है।

यह भी पढ़ें… JP एसोसिएट्स भले बंगाल की खाड़ी में डूबे पर जमा करे 2,000 करोड़ : SC

NADA का नियम :

  • नाडा के नियम के अनुसार अगर खिलाड़ी दो बार डोपिंग में पकड़ा जाता है, तो उस पर आठ साल से लेकर अजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
  • खिलाड़ी के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें… कार्तिक की मदद से इंडिया रेड पहुंचा 300 के पार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें