Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

Indonesia Plain crash Video: 189 जिंदगियों का हुआ ‘भयानक अंत’

सोमवार को इंडोनेशिया के जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हुए इंडोनेशिया के लॉयन एयर बोइंग 737 विमान को दिल्ली के मयूर विहार के 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। विमान 188 यात्रियों को लेकर जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनॉन्ग जा रहा था। विमान दुर्घटना को अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना करार दिया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर विमान के क्रैश होने के बाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हैं।

उड़ने के 15 मिनट बाद क्रैश हुआ प्लेन :

इंडोनेशिया के लायन एयरलाइंस का प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा। ये खतरनाक हादसा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से सुबह उड़ान भरने के दौरान हुआ। एक संबंधित अफसर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विमान क्रैश होने की खबर के बाद खोजबीन और बचाव कार्य शुरू हुआ है। विमान के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है। एयरलाइंस के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने कहा कि यह अभी पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग प्लेन में थे। हालाँकि फिर भी ये संख्या 188 के आस-पास बताई जा रही है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=ZjfvYv4yWEg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

घटना का वीडियो हुआ वायरल :

जो तस्वीरें और वीडियो इंडोनेशियन फ्लाइट क्रैश के बाद सामने आ रहे हैं वो बताते हैं कि हादसा कितना भयानक था। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन का ऑयल और उसकी डिब्री किस तरह से समुद्र में तैर रही है। इंडोनेशिया में लगातार एक के बाद एक ऐसे हादसे होते रहते हैं। इंडोनेशिया प्राक्रतिक आपदाओं से भी काफी परेशान रहता है। कुछ समय पहले जो सूनामी आई थी उसमें 800 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आई थी। ये वीडियो इंडोनेशिया जकार्ता एयरपोर्ट का है जहां अपने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि काश उनके परिजनों की कोई खोज खबर मिल जाए। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ है उससे काफी दूर तक प्लेन का मलबा फैला देखा जा सकता है।

Related posts

श्रेष्ठ शारीरिक प्रतियोगिता में सैनिकों ने दिखाया दमखम!

Sudhir Kumar
7 years ago

Update your Apple devices immediately!

Minni Dixit
7 years ago

जीविका के लिए लड़ रहे पूर्व हॉकी कोच के सहायक बने रेसलर संग्राम सिंह !

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version