देश के नए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर बुधवार को अचानक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के दौरे पर पहुंचे। अगले माह भारत में अंडर-17 फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा और इस क्रम में राठौर ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के दौरे पर पहुंचे राठौर-

  • खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने स्टेडियम के रखरखाव का संचालन करने वाले साई के अधिकारियों से टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं की उपलब्धिता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
  • अपने एक ट्वीट में राठौर ने अपने इस दौरे की जानकारी दी।

  • उन्होंने कहा, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में साई का अचानक दौरा। जाने पहचाने से चेहरे और कार्यालय।
  • आगे लिखा, जब सर्वश्रेष्ठ की इच्छा हो, तो केवल अच्छा होना पर्याप्त नहीं।
  • सबसे पहले एथलीट के सिद्धांत पर सख्ती से अमल होना चाहिए।
  • बता दें कि नए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2004 के ओलम्पिक खेलों में ‘डबल ट्रैप’ निशानेबाजी में रजत पदक जीता था।

60,000 दर्शकों के बैठने की है व्यवस्था-

  • जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक समय पर कुल 60,000 दर्शक बैठ सकते हैं।
  • इस स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप स्तर के कुल छह मैच खेले जाएंगे।
  • इसके अलावा, इसमें अंतिम-16 दौर के दो मैच भी खेले जाएंगे।
  • भारत में छह से 28 अक्टूबर तक फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें