Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियो: इन पुलिसकर्मियों की हिम्मत देख आप दंग रह जाएंगे, बचाई सैलानियों की जान

[nextpage title=”MP Flood” ]

मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई नादियां उफान पर हैं, साथ ही भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए पिछले दिनों सेना को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया था। ऐसे में मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों का भी एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने बाढ़ के दौरान पानी के बीच फंसे सैलानियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया। उन्होंने जिस साहस के साथ पानी के तेज बहाव में फंसे लोगों की जान बचाई, उसे देखकर आप उनकी सराहना किये बगैर नहीं रह पाएंगे।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो….

[/nextpage]

[nextpage title=”MP Flood!!” ]

https://www.youtube.com/watch?v=WwEerecysOY

वीडियो में दो पुलिसकर्मी बाढ़ में फंसे सैलानियों को बचाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तेज बहाव में फंसे चारों सैलानियों का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकाला और उनकी जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। हालांकि यह बात पूरी तरह से साफ़ नहीं है कि यह वीडियो कहाँ का है और किसके द्वारा बनाया गया है। लेकिन जिस तरह से पुलिसकर्मी अपने साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचा रहे हैं, इसके लिए उनकी तारीफ जरूर की जा सकती है।

[/nextpage]

Related posts

सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में शामिल नहीं होंगी साइना नेहवाल

Namita
8 years ago

महज चार साल में जीती थी दुनिया, आज गरीबी से हार रहा देश का ये चमत्‍कारिक धावक

Ishaat zaidi
8 years ago

पति ने पत्‍नी को नहीं दिया समय तब उसने उठाया खौफनाक कदम

Shashank
6 years ago
Exit mobile version